देश

Banglore : हत्या के आरोपी को गर्लफ्रेंड से लॉज में मिलाने ले गए पुलिसकर्मी, फिर हुआ ये…

बैंगलुरू, नवप्रदेश। कर्नाटक में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक हत्या के आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए पुलिस ने पूरी मदद (Banglore) की।

यहां तक कि जब उसकी कोर्ट में पेशी थी तो पेशी के बाद पुलिस वाले आरोपी को उसे उस लॉज में लेकर गए। जहां पर उसकी गर्लफ्रेंड रूकी हुई थी। इतना ही नहीं लॉज के उस कमरे के बाहर एक पुलिस वाला पहरा (Banglore) दे रहा था।

जैसे ही इस बात की जानकारी उच्च पुलिस अधिकारियों के लगी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कुछ पुलिस वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या के आरोपी बच्चा खान को बल्लारी पुलिस धारवाड़ की एक कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। हत्या के आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे अपनी प्रेमिका के साथ एक लॉज में रहने की अनुमति (Banglore) दी।

इतना ही नहीं, जब आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लॉज में था तो पुलिसकर्मी गार्ड की तरह बाहर सुरक्षा कर रहे थे। कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु निवासी बच्चा खान की गर्लफ्रेंड ने कमरा बुक कराया था। इस घटना की सूचना मिलने पर विद्यागिरि पुलिस ने लॉज में छापा मारा। जब बच्चा खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिता रहा था।

विद्यागिरी पुलिस के छापे के बाद हड़कंप मच गया। हत्या के आरोपी को लॉज में गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिताने की अनुमति देने की सूचना मिलते ही अधिकारी हरकत में आ गए। घटना की पूरी जानकारी ली गई। इसके साथ ही उचित एक्शन के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button