छत्तीसगढ़

Train Route Change : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जुलाई में इन ट्रेनों का बदलेगा रास्ता, यात्रा से पहले जरूर देखें अपडेट

जुलाई में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने (Train Route Change) आई है। रेलवे द्वारा एक बड़े अधोसंरचना कार्य के चलते कुछ प्रमुख ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया जा रहा है। इसका असर कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा जो छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से होकर गुजरती हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी जरूर प्राप्त कर लेनी चाहिए, ताकि सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ललितपुर स्टेशन में होगा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य Train Route Change

रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और बीना सेक्शन के बीच स्थित ललितपुर स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने और गुजरने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन मथुरा, बयाना, सोगरिया, रूठियाई और बीना मार्ग से होकर बिलासपुर पहुंचेगी।

समता एक्सप्रेस का भी बदलेगा रूट

20 जुलाई 2026 को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग (Train Route Change) से चलेगी। यह ट्रेन मथुरा, बयाना, सोगरिया, रूठियाई और बीना मार्ग से होकर अपने गंतव्य विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

हीराकुंड एक्सप्रेस पर भी असर

19 जुलाई 2026 को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला जाएगा। यह ट्रेन मथुरा, बयाना, सोगरिया, रूठियाई, बीना और मालखेड़ी मार्ग से होकर विशाखापट्टनम जाएगी।

यात्रा से पहले जांच लें ट्रेन की स्थिति

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त (Train Route Change) कर लें। यात्री रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा एनटीईएस और 139 के माध्यम से ट्रेन की सही स्थिति और संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button