देश

TMC Raid : देर रात हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, कई ठिकानों से मिला भारी नकद और राहत सामग्री

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में सोमवार रात अचानक पुलिस की हलचल (TMC Raid) बढ़ गई। कई गाड़ियों के साथ पहुंची टीम ने एक के बाद एक अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की तो इलाके में चर्चा तेज हो गई। देर रात तक चलती रही तलाशी के दौरान आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे।

सुबह होते होते मामला पूरे इलाके में फैल गया। लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा भारी मात्रा में मिले नकद और राहत सामग्री को लेकर रही। पुलिस की कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

कई ठिकानों पर चली तलाशी : TMC Raid

जानकारी के मुताबिक बदुरिया म्युनिसिपालिटी के चेयरमैन और तृणमूल नेता दीपांकर भट्टाचार्य से जुड़े कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान उनके घर, पार्टी कार्यालय और पास के एक कंप्यूटर सेंटर की तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने देर रात तक अलग अलग जगहों की जांच की।

अलग अलग जगहों से मिला भारी नकद

तलाशी के दौरान पुलिस को करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद हुए। बताया जा रहा hai कि यह रकम अलग अलग स्थानों से मिली है। जानकारी के अनुसार बरामद पैसों का स्पष्ट हिसाब नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

राहत सामग्री के गबन का आरोप

पुलिस को कार्रवाई के दौरान राहत सामग्री भी मिली, जिसे लेकर गबन के आरोप लगाए गए हैं। इसी मामले में दीपांकर भट्टाचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि उनके घर को पुलिस ने सील भी कर दिया है।

ताला तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि कंप्यूटर सेंटर में ताला बंद था। इसके बाद पुलिस टीम को ताला तोड़कर अंदर (TMC Raid) जाना पड़ा। जांच के दौरान वहां भी तलाशी ली गई और कई दस्तावेजों की जांच की गई।

आज कोर्ट में पेश करने की तैयारी

फिलहाल पुलिस आरोपी नेता से लगातार पूछताछ कर रही है। उन्हें आज अदालत में पेश किए जाने की तैयारी चल रही है। मामले को भ्रष्टाचार और सरकारी सामग्री के दुरुपयोग से जोड़कर देखा जा रहा है।

दूसरे मामले में भी बढ़ी हलचल

इधर मुर्शिदाबाद जिले में भी जांच एजेंसियों की गतिविधियां (TMC Raid) तेज रहीं। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसी ने फिर से कार्रवाई की। अधिकारियों की टीम सुबह पहुंची और पूरे इलाके की निगरानी की गई। घर के आसपास सुरक्षा बल भी तैनात रहे।

Related Articles

Back to top button