पदयात्रा बनाम प्रायश्चित यात्रा पर मचा बवाल, कांग्रेस-भाजपा में तकरार जारी

पदयात्रा बनाम प्रायश्चित यात्रा पर मचा बवाल, कांग्रेस-भाजपा में तकरार जारी

Politics on VAT cut, BJP should agitate against the Center to reduce excise duty - Congress

VAT Politics

रायपुर/नवप्रदेश। Congress-BJP Allegation : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। अब प्रदेश में महज 2 साल ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बच गए हैं। ऐसे में सियासत में गर्माहट होना तो लाजमी है। राज्य सरकार और कांग्रेस जहां भाजपा नित केंद्र सरकार और प्रदेश की भाजपा पर हमलावर है तो वहीँ भाजपा भी कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरने में पीछे नहीं है। दोनों ही दलों में वार-प्रतिवार लगातार जारी है।

There is a ruckus on padyatra vs atonement yatra, Congress-BJP tussle continues
Congress-BJP Allegation

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के चुनौती पर कांग्रेस को 2018 के विधानसभा चुनाव में किए अपने वादों को याद दिलाते हुए पलटवार किया है। साय ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा किये गए वादे को याद दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार को अब तक धान में पंद्रह क्विंटल प्रति एकड़ की लिमिट खत्म कर देना था, लेकिन वह मुकर गई। हर किसान के खेत के पास फूड प्रोसेसिंग कारखाना, किसानों के (Congress-BJP Allegation) बच्चों को रोजगार ये सब कहां गया। साय ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष भाजपा को चुनौती नहीं बल्कि राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाये।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि कांग्रेस को अभियान ‘पदयात्रा’ के बजाय ‘प्रायश्चित यात्रा’ निकालनी चाहिए। साथ ही प्रदेशवासियों को अपने वादे पुरे नहीं करने के कारण माफी भी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वादाखिलाफ़ी, धोखाधड़ी, छल-कपट, राजनीतिक प्रतिशोध और तुष्टिकरण कांग्रेस के रग रग में शामिल है। उन्होंने केंद्र सरकार का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देशवासियों से किये गए वादों के मुताबिक खरा उतर रही है।

बेशर्मी छोड़ भाजपा निकाले प्रायश्चित यात्रा – कांग्रेस

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय द्वारा कांग्रेस को प्रायश्चित यात्रा निकालने की सलाह पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार की महगाई और कमीशन खोरी वाली नीति के विरोध में जनजागरण अभियान चलाने पद यात्रा निकाल रही है। भाजपा के नेता बेशर्मी और अहंकार छोड़ कर आत्म मंथन करे तो मोदी सरकार की वायदा खिलाफी के लिए भाजपा को सही मायने में प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए।

बहुत हुई मंहगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा दे कर जनता का वोट हासिल करने वाली भाजपा की जबसे केंद्र में मोदी की सरकार बनी जनता मंहगाई से और परेशान बदहाल (Congress-BJP Allegation) हो गयी। मोदी सरकार टेक्स पर टैक्स बढ़ाये जा रही वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे है। पेट्रोल डीजल, घरेलू गैस, कपड़े, राशन, खाद्य सामग्री सभी के दाम बढे हुये हैं। विपक्षी दल इस महगाई के खिलाफ़ जनजागरण अभियान चला रहे तो इसमें भी भाजपा को पीड़ा हो रही ।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार के वायदे मोदी भूल गए।हर नागरिक के खाते में 15 लाख और अच्छे दिन को भाजपा चुनावी जुमला बता चुकी है।नोटबन्दी जीएसटी के कारण देश की अर्थव्यवस्था उद्योग धंधे तबाह हो चुके है। मोदी सरकार सरकारी सम्पत्तियों को बेचने में लगी है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात भी झूठी साबित हुई। किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा कर वोट लेने वाले मोदी खेती के खिलाफ़ ही तीन काले कानून ले आये।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *