जन जागरण अभियान का कांग्रेस ने किया आगाज, CM भूपेश सहित कार्यकर्ताओं ने की पदयात्रा

जन जागरण अभियान का कांग्रेस ने किया आगाज, CM भूपेश सहित कार्यकर्ताओं ने की पदयात्रा

Congress started Jan Jagran campaign, workers including CM Bhupesh did padyatra

Congress Padyatra

रायपुर/नवप्रदेश। Congress Padyatra : बढ़ती महंगाई केन्द्र सरकारी नाकामियों के खिलाफ रविवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस ने जन जागरण अभियान पदयात्रा की शुरूआत भिलाई से किया है। यह जन जागरण पदयात्रा 14 से 29 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाकों में चलाई जायेगी।

भिलाई से पदयात्रा की शुरूआत में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भिलाई के रामलू चौक पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरूआत किया। भिलाई में पहले दिन की पदयात्रा रामलू चौक से छावनी तक हुयी। जो छावनी में एक विशाल जन सभा में परिवर्तित हो गयी। वहीं जन जागरण अभियान के सभा में 50 से अधिक लोगो ने कांग्रेस प्रवेश भी किया।

भाजपा को निपटा दो,पेट्रोल-डीजल आधा हो जायेगा – CM भूपेश

इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Congress Padyatra) ने कहा कि देश भर में बढ़ती महंगाई से हर वर्ग हताश है, हर तबका परेशान है और आमदनी कम और खर्चा दुगुना हो गया है। देश भर के लोग विपक्षी दल के लोग केन्द्र के खिलाफ सड़क पर उतर आये है। रसोई गैस महंगी है, डीजल-पेट्रोल सेंचुरी लगा रहे है। स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सरोज पाण्डेय, सिलेंडर लेकर धरने पर बैठती थी, अब इनकी बोलती बंद हो गई है।

जनता महंगाई से इतनी आक्रोशित है जहां भाजपा सत्ता में है वहां उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। तब जाकर पेट्रोल-डीजल से एक्साईज ड्यूटी सिर्फ 5 रू. और 10 रू. कम किया। सीएम ने हुंकार भरते हुए कहा कि आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को निपटा दो तो पेट्रोल डीजल का रेट आधा हो जायेगा। भाजपा के लोग केवल राजनीति करना जानते है, काम करना नही। यह इनका गुजरात मॉडल है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी देश में छत्तीसगढ़ मॉडल चलेगा।

गद्दी छोड़ो मोदी सरकार – मरकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान में केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। मोदी भाजपा को उनको नारा याद दिलाये। बहुत हुयी महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार लेकिन ठीक नारा के विपरित मोदी भाजपा की सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य समाग्रीयों के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता के उपर महंगाई की कुठाराघात कर रही है। अब हमारा नारा है “बहुत हुयी महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार।” कांग्रेस जन जागरण अभियान पदयात्रा सभा के माध्यम से महंगाई से पीड़ित जनता की आवाज उठा रही है।

पीसीसी चीफ (Congress Padyatra) ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता के जेब में डाका डाल रही, आम जनता को लुटने का काम कर रही है। महंगाई से आम जनता त्रस्त है। मनमोहन सिंह सरकार के समय पेट्रोल पर 9.48 रू. पर लीटर एक्साईज ड्यूटी एवं डीजल पर 3.56 रू. एक्साईज ड्यूटी लगता था। मोदी सरकार ने पेट्रोल पर 32.90 रू. और डीजल पर 31.80 रू. एक्साईज ड्यूटी वसूल रही है। नरेंद्र मोदी को जनता ने चुना लेकिन मोदी सरकार जनता की नहीं सुन रही है। मनमोहन सरकार 27 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से उपर लाने का काम किया था। मोदी सरकार 23 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा के नीचे ढकेलने का काम की है। महंगाई के खिलाफ आयोजित जन जागरण अभियान में विशाल भीड़ मोदी सरकार की बिदाई का संकेत है।

कांग्रेस लड़ रही है जनता की लड़ाई – चंदन यादव

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा देश की जनता महंगाई (Congress Padyatra) से परेशान है। मोदी सरकार कुंभकरणीय निद्रा में सोयी है। कांग्रेस ने देश भर में महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चला कर महंगाई के लिये जिम्मेदार मोदी सरकार के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ रही है। देश के हर नागरिक को समझना होगा। आज उनके परेशानी का सबसे बड़ा कारण केन्द्र सरकार की नीतिया है। केन्द्र की प्राथमिकता में आम आदमी है ही नहीं। सिर्फ चंद पूंजीपतियो और उद्योगपतियों के लिये सरकार चला रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *