छत्तीसगढ़

Teejan Bai Admitted : पद्म विभूषण तीजनबाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स के ICU में भर्ती, छत्तीसगढ़ की लोकधारा के लिए बढ़ी चिंता

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की पहचान और पंडवानी गायन को विश्व स्तर तक (Teejan Bai Admitted) पहुंचाने वाली तीजनबाई की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई है। उन्हें रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार तीजनबाई को पहले ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज : Teejan Bai Admitted

एम्स प्रशासन के मुताबिक ट्रॉमा यूनिट में डॉ. नमन की टीम ने शुरुआती उपचार किया। बाद में जनरल मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ. प्रीतम वासनिक की निगरानी में उन्हें ICU में भर्ती किया गया।

इलाज के लिए मेडिसिन विभाग की डॉ. प्रणिता, पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रंगनाथन और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाई गई है।

आधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा उपचार

एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने बताया कि अस्पताल का क्रिटिकल केयर यूनिट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस (Teejan Bai Admitted) है और चिकित्सकीय दल उनकी स्थिति में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

पंडवानी को विश्व पहचान दिलाने वाली कलाकार

तीजनबाई को पंडवानी लोकगायन की सबसे बड़ी हस्तियों में गिना जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। कला जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण सहित कई बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से कला प्रेमियों और प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button