मध्यप्रदेश

PM Surya Ghar Yojana : सोलर योजना से हजारों परिवारों को राहत, खातों में पहुंची करोड़ों की सब्सिडी

बिजली खर्च कम करने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजना का असर अब तेजी से दिखाई देने (PM Surya Ghar Yojana) लगा है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में सोलर संयंत्र लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। योजना के तहत मिल रही सब्सिडी से उपभोक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मध्य क्षेत्र में योजना का लाभ लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिजली कंपनी के मुताबिक हजारों उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी की राशि पहुंच चुकी है। इसके बाद अब और लोग भी योजना से जुड़ने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को मिला लाभ : PM Surya Ghar Yojana

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में अब तक 39 हजार 975 उपभोक्ता योजना में पंजीकृत हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इनके खातों में 311 करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक की राशि सब्सिडी के रूप में जमा कराई जा चुकी है।

तीन किलोवॉट पर मिल रही 78 हजार की सब्सिडी

योजना के तहत अलग अलग क्षमता के सोलर संयंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। एक किलोवॉट सोलर संयंत्र लगाने पर 30 हजार रुपये, दो किलोवॉट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता वाले संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना (PM Surya Ghar Yojana) होगा। आवेदन प्रक्रिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी की जा सकती है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि केवल अधिकृत वेंडर से ही सोलर संयंत्र लगवाएं।

नाम एक जैसा होना जरूरी

कंपनी ने बताया कि सब्सिडी समय पर मिलने के लिए बैंक खाते, आधार कार्ड और बिजली बिल में दर्ज नाम एक समान होना जरूरी है। अगर दस्तावेजों में नाम अलग अलग होंगे तो सब्सिडी मिलने में परेशानी आ सकती है।

स्मार्ट मीटर से घट रहा खर्च

जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2024 के बाद लगाए जा रहे सोलर संयंत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए (PM Surya Ghar Yojana) जा रहे हैं। कंपनी का दावा है कि इससे उपभोक्ताओं का कुल खर्च करीब 6 से 8 हजार रुपये तक कम हो रहा है।

Related Articles

Back to top button