Video-Teachers Day : छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालय के शिक्षक डॉ. शुक्ला हुए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित,राजभवन में 58 शिक्षक को मिला सम्मान |

Video-Teachers Day : छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालय के शिक्षक डॉ. शुक्ला हुए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित,राजभवन में 58 शिक्षक को मिला सम्मान

Teachers Day: Teacher of Chhattisgarh's Eklavya Vidyalaya Dr. Shukla honored by the President, 58 teachers got respect in Raj Bhavan

Teachers Day

रायपुर/नवप्रदेश। Teachers Day : शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ ने पुरे देश में अपना सर्वोत्तम स्थान बनाया है। सम्मानित शिक्षकों की सूची में पूरे देश में एकमात्र बस्तर के एकलव्य विद्यालय के शिक्षक का चयन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर मिसाल पेश करने वाले देश के कुल 44 शिक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्वारा वर्चुअली कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड जगदलपुर जिला बस्तर के डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. राजकुमार रंजन सिंह शामिल हुए।

समारोह का आयोजन राजधानी में मंत्रालय महानदी भवन में ऑनलाइन किया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के सचिव डी.डी. सिंह और आयुक्त शम्मी आबदी ने डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला की इस उपलब्धि पर उन्हें पदक, प्रशस्ति पत्र, शाल और श्रीफल भेट किया एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सचिव डी.डी. सिंह ने डॉ. प्रमोद शुक्ला को शिक्षा के क्षेत्र में उनके लगन, निष्ठा के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से धन्यवाद दिया। आयुक्त आदिम जाति शम्मी आबदी ने कहा कि डॉ. शुक्ला हमें अपने नवाचार, सीखने की तकनीकों से प्रदेश का नाम आगे बढ़ाएंगे।

भावी पीढ़ियों के निर्माणकर्ता हैं शिक्षक-राष्ट्रपति

इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षकों (Teachers Day) को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। अपने विशिष्ट योगदान के लिए आज पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को मैं हार्दिक बधाई और साधुवाद देता हूं। ऐसे शिक्षकों के विषय में जानकर मेरा यह विश्वास और भी मजबूत होता है की भावी पीढ़ियों का निर्माण हमारे सुयोग्य शिक्षकों के हाथों में सुरक्षित है ।

उल्लेखनीय है कि करपावण्ड बस्तर का एकलव्य विद्यालय पूरे देश का एकमात्र एकलव्य विद्यालय है। इस विद्यालय के शिक्षक डॉ.प्रमोद कुमार शुक्ला को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 से सम्मानित किया जाएगा। यह छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ आदिम जाति विभाग के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके द्वारा राज्य में 71 एकलव्य विद्यालयों का संचालन किया जाता है।

डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड जिला बस्तर में अंग्रेजी के शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने शिक्षण के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। उन्होंने बच्चों के दिमाग से अंग्रेजी का भय दूर करने के लिए सप्ताह में एक दिन अंग्रेजी पाठ आधारित नाटक मंचन कराए जाने का अभिनव प्रयोग किया। इस दौरान छात्रों को अपनी अभिव्यक्ति में बोलने की आजादी दी गई, ताकि उनके दिमाग से अंगेजी का भय दूर किया जा सके। इससे संस्था के विद्यार्थियों का अंग्रेजी का परिणाम सुधरने के साथ ही प्रत्येक छात्र में अंग्रेजी विषय के प्रति रूचि भी जागृत हुई।

Teachers Day: Teacher of Chhattisgarh's Eklavya Vidyalaya Dr. Shukla honored by the President, 58 teachers got respect in Raj Bhavan
Teachers Day

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह

शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह (Teachers Day) का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपाए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान दिया गया। साथ ही प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Teachers Day: Teacher of Chhattisgarh's Eklavya Vidyalaya Dr. Shukla honored by the President, 58 teachers got respect in Raj Bhavan
Teachers Day

राज्यपाल उइके ने दी शिक्षकों को बधाई

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक, देश एवं समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अपने विद्यार्थियों को अनुशासनप्रिय बनाते हैं एवं उनमें नैतिक मूल्यों के गुण रोपित कर उनकी प्रतिभा का विकास करते हैं, जिससे वे आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देते हैं।

CM बघेल ने गुरूजनों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरूजनों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा (Teachers Day) प्राप्त हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। लॉकडाउन के समय में भी ऑनलाईन माध्यम से ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों के रूप में शिक्षकों के हाथों में है। शिक्षक कुम्हार की तरह होते हैं जो कच्ची मिट्टी के समान बच्चों को किसी भी रूप में ढ़ाल सकते हैं। शिक्षक अपने गुणों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश-प्रदेश का उज्जवल भविष्य गढ़ने की दिशा में सभी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

https://youtu.be/bS3URja_TIU

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *