खेल

India Vs SA Test Series : गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खराब, 201 रन पर सिमटी

कोलकाता टेस्ट के बाद गुवाहाटी टेस्ट (India Vs SA Test Series) में भी टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है। टीम न तो साउथ अफ्रीका के स्पिन अटैक के सामने टिक पा रही और न ही तेज गेंदबाजी के आगे। बैटिंग के लिए मददगार गुवाहाटी की पिच पर जहां साउथ अफ्रीका के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, वहीं भारत के वर्ल्ड लेवल के बल्लेबाज वहां टिक नहीं पा रहे हैं। अपनी पहली पारी में टीम इंडिया महज 201 रन पर ऑलआउट हो गई।

https://www.youtube.com/watch?v=8N5SwlX4gQ8

यशस्वी जायसवाल (58) और वॉशिंगटन सुंदर (48) के अलावा कोई भी भारतीय बैटर साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाया। एक समय 122 रन पर भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम 150 का स्कोर भी पार नहीं कर पाएगी। लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने कुलदीप यादव के साथ 72 रन की साझेदारी की, जिसके चलते टीम इंडिया 201 रन तक पहुंच सकी। मार्को यानसन ने 6 विकेट झटके।

https://youtu.be/SVNH2r7ztAM

(India Vs SA Test Series) साउथ अफ्रीका की लीड 314 रन हुई

288 रन की लीड के बावजूद भी मेहमान टीम ने भारत को फॉलो ऑन नहीं दिया। टीम ने तीसरा दिन खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। इस तरह टीम इंडिया पर साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त 314 रन की हो गई है। अभी टेस्ट के दो दिन बचे हैं। ऐसे में यह तो लगभग तय हो गया है कि मेहमान टीम न यह मैच हारेगी और न ही सीरीज। अगर गुवाहाटी टेस्ट ड्रॉ भी रहा तो वह सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा लेगी।

Related Articles

Back to top button