राजनीति

Congress Counterattack On BJP : कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं को भेजा भूपेश सरकार के पूरे किये 34 वादों की लिस्ट

0 चंदेल, साव, रमन के पते पर कांग्रेस के 34 वादों के साथ बीजेपी के 2003, 2008, 2013 के झूठ का पुलिंदा भी भेजा गया

रायपुर/नवप्रदेश। Congress Counterattack On BJP : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं को 34 वादे पूरे किए जाने की लिस्ट भेजी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को बंद लिफाफे में ये लिस्ट भेजी गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर गुमराह कर रहे हैं, झूठ बोल रहे हैं, वादाखलाफी का मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं, इसलिए कांग्रेस ने पूरे किए गए वादों की लिस्ट भेजने का फैसला लिया।

बता दें कि कल ही कांग्रेस के घोषणापत्र और किये गए वादों पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने तंज कैसा था। चंदेल ने कहा था कि कांग्रेस में उपमुख्यमंत्री घोषणा पत्र के 12 वादों को पूरा करने की बात करते हैं और भूपेश सरकार 34 वादों को तो कौन सच बोल रहा कौन झूठ इससे पता चलता है। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस नेताओं में समन्वय का आभाव साफ दिखता है।

Congress Counterattack On BJP : धनंजय ठाकुर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निवास के पते पर कांग्रेस सरकार में 34 वादों के पूरा होने की सूची के साथ में बीजेपी के 2003, 2008, 2013 के झूठ का पुलिंदा को लिफाफा में बंद करके भेज रहे है। ताकि भाजपा के नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र और अपने घोषणा पत्र को ईमानदारी से पढ़ें और आत्म अवलोकन करें किस प्रकार जनता से किए वादे को पूरा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है उसको पूरा करती है, कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में 36 बिंदुओं को समाहित किया था। सरकार बनने के बाद अब तक घोषणा पत्र के 34 वादों पर कांग्रेस की सरकार पूर्णता काम की है जिससे प्रदेश की जनता खुशहाल हुई है और बचे दो बिंदुओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button