छत्तीसगढ़

Ayushman and Vay Vandana Card Registration : घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम, पात्र नागरिकों को मिलेगा निःशुल्क उपचार का लाभ

Ayushman and Vay Vandana Card Registration : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान और वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है।टीमें घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क कर रही हैं तथा उनसे आवश्यक दस्तावेज  जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, आदि लेकर ऑन द स्पॉट पंजीयन किया जा रहा है। यह अभियान उन नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच नहीं बना पाते।

https://youtu.be/bGkYA_r32oQ

जिले में शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना (Ayushman and Vay Vandana Card Registration) और वय वंदना योजना के तहत घर-घर जाकर पंजीयन कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पंजीकृत अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा पात्र नागरिकों को उनके आयुष्मान और वय वंदना कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

https://youtu.be/1fazouCiCc8

कलेक्टर सोनी ने आमजन से अपील की है कि वे सर्वे टीम के साथ सहयोग करें और समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि किसी भी पात्र नागरिक को इस योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

Related Articles

Back to top button