जॉब्स

Central govt job: बीई, स्नातकोत्तर के लिए सैकड़ों नौकरियां, बढ़ी तारीख

नई दिल्ली/नवप्रदेश। केंद्र सरकार (central govt job) की ओर से नेशनल इन्फोर्मेटिक सेंटर (nic job 2020) में सैकड़ों पदों पर  भर्ती निकाली है। लॉकडाउन के मद्देनजर केंद्र सरकार (central govt job) ने इस भर्ती के लिए भी आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (nic job 2020) में दी जा रही इन नौकरियों के लिए बीई व स्नातकोत्तर अप्लाई कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही करना है।

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया- 26-2-2020

आवेदन की अंतिम तिथि- 30-4-2020 (पहले अंतिम तिथि 26-3-2020 थी)

दो श्रेणियां व वेतन पर एक नजर

इस भर्ती के तहत दो श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जान है। इनमें पहला है- साइंटिस्ट- बी ग्रुप ए (एस एंड टी) लेवल 10, इस श्रेणी के लिए वेतन 56100 रुपए से 177500 रुपए है। इस श्रेणी में रिक्त पद 288 हैं।

दूसरी श्रेणी:  साइंटिफिक टेक्नीकल असिस्टेंट ए, ग्रुप बी (एसएंडटी), लेवल 6, इस श्रेणी के लिए वेतन 35400 रुपए से 112400 रुपए।   

जानें किस श्रेणी के लिए कितने पद रिक्त

पहली श्रेणी में अनरिजर्व्ड कैटेगरी के लिए 119, एससी के लिए 43, एसटी के लिए 21 तथा ओबीसी के लिए 77 तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 28 सीटें रिक्त हैं। वहीं दूसरी श्रेणी के लिए अन रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए 86, एससी के लिए 31, एसटी के लिए 15 तथा ओबीसी के लिए 55 तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 20 सीटें रिक्त हैं।

बीई, बीटेक, एमएससी, एमसीए, एमई, एमटेक के लिए यह सुनहरा मौका है।

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने से पूर्व इसके विज्ञापन का पूर्ण रूप से अवलोकन कर लें – Link

फीस

जनरल  व अन्य कैटेगरी के लिए शुल्क- 800 रुपए

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए- कोई शुल्क नहीं

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लिक करें – Link

Related Articles

Back to top button