छत्तीसगढ़शिक्षा

Voter Awareness Programme : माता शबरी कन्या महाविद्यालय में विशेष SVEEP शिविर का आयोजन

लोकतंत्र को सशक्त बनाने और युवा मतदाताओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय माता शबरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (Voter Awareness Programme) के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप (SVEEP) अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को मतदान प्रक्रिया और मतदाता पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

https://www.youtube.com/watch?v=F9poNQALsdo

शिविर के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पूर्णिमा देवांगन, गंगा साहू एवं मीनाक्षी कश्यप ने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण तथा मतदान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें और अपने परिवार व समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशिकला सिन्हा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है और युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने छात्राओं से अपने मताधिकार का सदैव विवेकपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया।

ई.एल.सी. (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) की नोडल अधिकारी डॉ. सी. अनुपा तिवारी ने “वोट का अधिकार और हमारी जिम्मेदारी” विषय पर विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का एक-एक वोट देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

https://www.youtube.com/watch?v=62QMoLCfm18

कार्यक्रम (Voter Awareness Programme) का संचालन स्वीप प्रभारी डॉ. इसाबेला लकड़ा द्वारा किया गया, जबकि अंत में डॉ. सुरेखा देवांगन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. शोभा अहिरवार, डॉ. दीपक शुक्ला, डॉ. ललिता साहू, डॉ. रश्मि जैन, डॉ. एस. के. पटेल, डॉ. वंदना राठौर, डॉ. दीपिका महोबिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button