DGP Meets CM Hemant Soren : DGP अजय कुमार ने CM हेमंत से की मुलाकात, साइबर अपराध पर कही ये बड़ी बात

DGP Meets CM Hemant Soren : DGP अजय कुमार ने CM हेमंत से की मुलाकात, साइबर अपराध पर कही ये बड़ी बात

रांची, नवप्रदेश। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की।

वहीं, नवनियुक्त डीजीपी ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान दिया। पुलिस मुख्यालय में योगदान के मौके पर उनके अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने उनका स्वागत (DGP Meets CM Hemant Soren) किया।

“राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे, इस पर जोर होगा”

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पदभार संभालने के बाद कहा कि उनका फोकस टीम वर्क के साथ झारखंड पुलिस का संचालन करने पर रहेगा। बेहतर इनपुट पर योजनाबद्ध तरीके से अभियान जारी रहेगा।

राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे, इस पर जोर होगा। नक्सल विरोधी अभियान जिस रफ्तार से चल रहा है, उसी गति से चलता रहेगा। अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा जब तक राज्य से नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा न हो (DGP Meets CM Hemant Soren) जाए।

“राज्य में साइबर अपराध पर नकेल कसना बेहद जरूरी है”

डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस ने संगठित अपराध के विरुद्ध पहले भी बेहतर काम किया है, यह आगे भी जारी रहेगा। पुलिस कल्याण के लिए भी वे काम करेंगे। जहां पुलिस के जर्जर भवन, जर्जर वाहन हैं, उस पर काम होगा। पुलिस के संसाधन बढ़ाने पर भी वे काम करेंगे, ताकि झारखंड पुलिस की कार्यशैली निखर सके।

वे राज्य में साइबर अपराध को बड़ी चुनौती मानते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में साइबर अपराध पर नकेल कसना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी राज्यों से तालमेल बैठाकर कारगर अभियान चलाया जाएगा, ताकि साइबर अपराध को रोका जा (DGP Meets CM Hemant Soren)  सके।

बता दें कि झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह झारखंड के 13वें डीजीपी हैं। वहीं, राज्य के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल शनिवार 11 फरवरी, 2023 को समाप्त हो गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *