Twisha Sharma : ट्विशा मामले में फिर बड़ा मोड़, अब दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार उलझता (Twisha Sharma) जा रहा है। शुक्रवार को इस केस में कई नए घटनाक्रम सामने आने के बाद परिवार और ससुराल पक्ष के बीच तनाव और बढ़ गया। अदालत की कार्रवाई, वायरल ऑडियो और सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है।
मामले में दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने के आदेश के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई। परिवार के लोग इसे न्याय की दिशा में अहम कदम बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ससुराल पक्ष की तरफ से भी लगातार बयान सामने आ रहे हैं।
दिल्ली की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम : Twisha Sharma
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के परिवार की याचिका पर सुनवाई करते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति दी है। अदालत ने दिल्ली एम्स की टीम को भोपाल जाकर पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए हैं। परिवार का कहना है कि इससे मामले की सच्चाई सामने आने में मदद मिलेगी।
पति ने सरेंडर की जताई तैयारी
सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकील ने अदालत को बताया कि ट्विशा का पति समर्थ सिंह सरेंडर करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उसकी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली गई। ट्विशा की मौत के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।
सास और भाई की बातचीत का ऑडियो वायरल
मामले के बीच ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा के बीच बातचीत का कथित ऑडियो भी वायरल हुआ है। मेजर हर्षित ने कहा कि ऑडियो में कही गई बातें वास्तविक हैं और उस दौरान परिवार के कई सदस्य कमरे में मौजूद थे।
हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर नोटिस (Twisha Sharma) जारी किया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में सोमवार को सुनवाई हो सकती है। राज्य सरकार ने भी जमानत रद्द करने की मांग की है।
सीबीआई जांच की सिफारिश
मध्य प्रदेश सरकार ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। मेजर हर्षित शर्मा ने इसे निष्पक्ष जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि परिवार शुरू से न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
12 मई को हुई थी मौत
ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में मृत (Twisha Sharma) मिली थी। परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष ने अलग दावा किया है। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।



