झारखण्ड

Religious Controversy : दुर्गापूजा पंडाल को चर्च का रूप देने पर भड़के हिंदू संगठन

Religious Controversy : झारखंड में आरआर स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गापूजा पंडाल में वेटिकन सिटी का स्वरूप तैयार किए जाने को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस पंडाल के ऊपर पोप समेत कई ईसाई धर्मगुरुओं की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। वहीं अंदर की दीवारों पर भी ईसा मसीह, मरियम सहित ईसाई धर्म से जुड़ी तमाम तस्वीरें अंकित हैं। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ बताते हुए आयोजकों के विरुद्ध प्रदर्शन करने व प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। (Religious Controversy)

https://navpradesh.com/festival-special-trains/

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिनोद बंसल ने भी एक्स पर पोस्ट कर इस मामले पर कड़ी आपत्ति दर्ज की। उन्होंने इसे मतांतरण से जुड़ा प्रयास बताते हुए कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में पंडाल के आयोजक सरकारी संरक्षण में हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तो दुर्गापूजा पंडाल को ही चर्च बना दिया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना के लिए पूरा वेटिकन सिटी ही बसा डाला। (Religious Controversy)

https://www.youtube.com/watch?v=SMdk4PtD0wg

आरआर स्पोर्टिंग क्लब के संरक्षक विक्की यादव ने कहा कि हमारा किसी की भावना को आहत करने का कोई इरादा नहीं है। हर वर्ष पंडाल का अलग-अलग प्रारूप होता है। इस बार रोम का वेटिकन सिटी बनाया गया है। कोलकाता में भी दुर्गापूजा के दौरान इस तरह का पंडाल 2022 में बनाया गया था। वहां किसी ने विरोध नहीं किया था। वहीं, रांची महानगर दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप राय बाबू ने कहा कि पूजा के माहौल में इसे तूल देने की आवश्यकता नहीं है। (Religious Controversy)

Related Articles

Back to top button