Sohail Khan-Seema Sajdeh : एक्स पत्नी को लेकर पहली बार खुलकर बोले सोहेल खान, कही ऐसी बात जिसने बढ़ा दी चर्चाएं
तलाक के बाद अलग-अलग रास्ते चुन चुके सोहेल खान और सीमा सजदेह एक बार फिर चर्चा (Sohail Khan-Seema Sajdeh) में हैं। इस बार वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां हैं। एक रियलिटी शो के दौरान सोहेल ने अपनी पूर्व पत्नी को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिसने दोनों के रिश्ते को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है।
कई सालों तक दूरी रहने के बाद अब दोनों के बीच बातचीत बढ़ी है। सोहेल का कहना है कि इस शो ने उन्हें सीमा के पहले से कहीं ज्यादा करीब ला दिया है और अब वह उनके साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं।

शो में साझा की दिल की बात Sohail Khan-Seema Sajdeh
रियलिटी शो अलायंस के एक एपिसोड में बातचीत के दौरान सोहेल खान ने स्वीकार किया कि शो के दौरान उनकी और सीमा सजदेह की बॉन्डिंग पहले से काफी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों के साथ के बावजूद दोनों कभी इतने करीब नहीं आए थे, जितना इस शो में रहने के दौरान आए हैं।

सोहेल के मुताबिक, शो से पहले दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त थे और बहुत कम बातचीत होती थी। लेकिन अब उनके बीच फिर से संवाद शुरू हुआ है और दोनों एक-दूसरे की परवाह करते हैं।
बच्चों की वजह से बना रहा रिश्ता
सोहेल ने बताया कि उनके बच्चे उनके साथ रहते हैं, लेकिन वे नियमित रूप से अपनी मां सीमा से भी मिलने जाते हैं। इसी वजह से दोनों के बीच संपर्क बना रहता है। उन्होंने कहा कि अब उनके रिश्ते में सहजता लौट रही है और वे इसे सकारात्मक बदलाव मानते हैं।
सीमा की सुरक्षा को लेकर भी जताई चिंता Sohail Khan-Seema Sajdeh
बातचीत के दौरान सोहेल ने कहा कि शो में आने से पहले उन्हें सबसे ज्यादा चिंता इस बात की थी कि कहीं कोई सीमा के साथ गलत व्यवहार न करे। उन्होंने कहा कि वह सीमा के साथ और समय बिताना चाहते हैं और अपने करीबी की तरह उनकी सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना चाहते हैं।
24 साल बाद खत्म हुआ था रिश्ता
सोहेल खान और सीमा सजदेह (Sohail Khan-Seema Sajdeh) ने वर्ष 1998 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश और पारिवारिक जिम्मेदारियों को मिलकर निभाते रहे हैं।
फिलहाल दोनों के रिश्ते को लेकर किसी नई शुरुआत की आधिकारिक पुष्टि (Sohail Khan-Seema Sajdeh) नहीं हुई है। हालांकि सोहेल के हालिया बयान ने उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा जरूर तेज कर दी है।



