अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा

अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा

अमेठी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां अपने करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह के शव को रविवार को कंधा दिया। सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए बरौलिया गांव लाया गया था। दिल्ली से लखनऊ पहुंचने के बाद स्मृति सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची, और सुरेंद्र सिंह की शव-यात्रा में शामिल हुईं और उन्हें कंधा भी दिया।
ईरानी इससे पहले सुरेंद्र सिंह के घर जाकर उनकी पत्नी, बेटियों और बेटे से मुलाकात की। उन्होंने कहा, अब इस परिवार को संभालने की जिम्मेदारी मेरी है। सुरेंद्र के पुत्र अभय सिंह ने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए। यह मेरी लड़ाई है मैं सर्वोच्च न्यायालय तक जाऊंगी।
पूर्व प्रधान के पुत्र ने कहा, मेरे पिता भाजपा नेता स्मृति ईरानी के करीबी थे और लोकसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जीत के लिए विजय यात्रा निकाली जा रही थी। यह बात कांग्रेस नेताओं को अच्छी नहीं लगी। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।
गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार देर रात दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें घर से बाहर बुलाया। सुरेंद्र जैसे ही बाहर आए बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर दी और फरार हो गए। घायल अवस्था में ग्रामीण उन्हें पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है। इलाके में सुरेंद्र का काफी प्रभाव था, जिसका लाभ स्मृति ईरानी को मिला। करीबी बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में स्मृति की जीत के बाद उनका कद काफी बढ़ गया था, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा था। वह स्मृति ईरानी के काफी करीबी थे। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के चचेरे भाई राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सुरेंद्र की हत्या राजनीतिक रंजिश में की गई। इलाके में उनका काफी प्रभाव था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed