छत्तीसगढ़राजनीति

CG Politics 2023 : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आते ही किया मोदी सरकार पर प्रहार

रायपुर पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, महिला आरक्षण बिल राजीव का सपना था, मोदी सरकार तुरंत क्यों नहीं कर रही लागू

रायपुर/नवप्रदेश। CG Politics 2023 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा पहुंच गई हैं। उन्होंने आते ही केंद्र सरकार को घेरते हुए महिला आरक्षण बिल पर कहा यह राजीव जी का सपना था, मोदी सरकार तुरंत क्यों नहीं कर रही लागू इसे ?

नेटा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, यह सारी बातें संगठन की बातें हैं। इस बार की ग्राउंड रिपोर्ट बता रही है कि, प्रदेश में एक बार फिर लोगों की खुशहाली के लिए कांग्रेस की सरकार बनेगी। महिला आरक्षण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हमारी महामहिम राष्ट्रपति जी ने मुहर लगा दी है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने राहुल गांधी 10 साल बाद यह बिल लागू होगा वाले बयान का समर्थन करते हुए और पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि, सवाल खड़े हो रहे हैं और क्यों नहीं खड़े होने चाहिए। मोदी सरकार ने सिर्फ महिलाओं को ठगने का काम किया है। पीएम मोदी की सरकार आने के बाद पिछले साढ़े 9 वर्षों से महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों से महिलाएं परेशान हो चुकी थी।

CGPSC पर मोदी के बयान पर नेटा ने कहा

पीएम मोदी के CGPSC वाले इस बयान पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा पीएम फंड की जांच तो सबसे पहले होनी चाहिए। जांच में यह बताना चाहिए की किसको पैसा गया है और कहां गया है और कैसे गया है, पीएम अडानी घोटाले पर चुप क्यों है। उसकी बात पीएम मोदी और भाजपा के लोग क्यों नहीं करते हैं, वे इसके बारे में जनता को बताएं।

Related Articles

Back to top button