Rape Case : प्रेमी के साथ घूमने निकली महिला से दुष्कर्म, 3 पहुंचे जेल |

Rape Case : प्रेमी के साथ घूमने निकली महिला से दुष्कर्म, 3 पहुंचे जेल

Rape Case: Rape of a woman who went out to hang out with her lover, 3 reached jail

Rape Case

दुर्ग/नवप्रदेश। Rape Case : प्रेमी के साथ घूमने निकली महिला से दुष्कर्म हुआ। जानकारी के अनुसार महिला अपने प्रेमी संग घूमने निकली थी जिसे दुर्ग आरक्षक ने धमकी देकर बलात्कार किया। मामला संज्ञान में आने के बाद आरक्षक को दुर्ग पुलिस ने निलंबित कर दिया। साथ ही पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी आरक्षक सहित तीन लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत की है। 12 अक्टूबर को दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी। रात करीब नौ से दस बजे के बीच ग्राम कचांदुर के मैदान में अपने प्रेमी के साथ थी। इस बीच जेवरा सिरसा चौकी में पदस्थ कॉस्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा।

तीनों ने महिला और उसके प्रेमी को अंदर करने की धमकी दे कर धमकाने लगे। इसके बाद कॉस्टेबल ने जबरदस्ती महिला को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के दौरान आरोपी कॉन्स्टेबल के दोनों दोस्त मौके पर ही थे।

दुष्कर्म (Rape Case) की इस घटना के बाद आरक्षक अपने साथियों के साथ महिला को धमकी दी और किसी को बताने से मना कर मौके से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद पीडि़त महिला जेवरा सिरसा चौकी पहुंची और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल तिलक बंछोर, मुकेश साहू और विकास वर्मा को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *