Honoring Animesh Kujur: भारतीय धावक अनिमेष कुजूर का अम्बिकापुर में सम्मान

अम्बिकापुर : भारतीय एथलेटिक्स के धावक अनिमेष कुजूर (Honoring Animesh Kujur) को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सरगुजा पुलिस ने सम्मानित किया। रक्षित केंद्र अम्बिकापुर के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया।
अनिमेष कुजूर (Honoring Animesh Kujur) सरगुजा पुलिस में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर के पुत्र हैं। सम्मान समारोह का आयोजन सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा तथा डीआईजी एवं सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास जरूरी है। अनिमेष की उपलब्धियां युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने वाली हैं।
100 मीटर में 10.14 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अनिमेष कुजूर (Honoring Animesh Kujur) ने 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया है। जर्मनी के वेट्झलर में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने विदेश में सबसे तेज भारतीय धावक होने की उपलब्धि हासिल की। वहीं, 200 मीटर दौड़ में 20.32 सेकंड का समय दर्ज कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
अनिमेष के प्रदर्शन को भारतीय एथलेटिक्स के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सरगुजा पुलिस के अधिकारियों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।



