CM भूपेश के बेस्ट परफॉर्मेंस पर गरमाई राजनीति, भाजपा के वार पर कांग्रेस का पलटवार

CM भूपेश के बेस्ट परफॉर्मेंस पर गरमाई राजनीति, भाजपा के वार पर कांग्रेस का पलटवार

Politics heats up on CM Bhupesh's best performance, Congress retaliates on BJP's attack

Top CM

TOP CM : कांग्रेस ने दी बधाई, भाजपा ने एजेंसी के सर्वे पर उठाया सवाल

रायपुर/नवप्रदेश। TOP CM : आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के द्वारा देश व्यापी कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश भर के मुख्यमंत्रियों में बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम चुने गए है। भूपेश बघेल अपने प्रदेश की जनता के बीच मे अन्य मुख्यमंत्रियों की अपेक्षा सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री भी साबित हुए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस उपलब्धि पर प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें बधाई दी है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नंबर वन की घोषणा होने पर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने करारा वार किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने सर्वे करने वाली एजेंसी पर भी सवालिया निशान लगाया है।

Politics heats up on CM Bhupesh's best performance, Congress retaliates on BJP's attack
Sachchidananda Upasne

धरातल पर नहीं लोकप्रियता – उपासने

सच्चिदानंद उपासने की माने तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यदि लोकप्रिय (TOP CM) होते तो किसान प्रदेश में आत्महत्या नहीं करते। यदि लोकप्रिय होते तो प्रदेश में अपराध नहीं बढ़ता। लोकप्रियता होती तो मादक पदार्थ के प्रचलन पर रोक लगाया जाता। इन 3 सालों में प्रदेश में अमन और चैन होना चाहिए था, लेकिन प्रदेश में अराजकता का माहौल दिखाई दे रहा है। सरेराह महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है, अधिकारियों और पत्रकारों की पिटाई हो रही है।

साथ ही धार्मिक उन्माद और धर्मांतरण जिस तेज गति से हो रहा है, इसे देखकर ऐसा लगता है कि बेस्ट परफोर्मिंग गले से उतरने वाली बात नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन मामलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रथम हो सकते हैं लेकिन विकास के नाम पर वे प्रथम कतई नहीं हो सकते। धरातल पर जो दिखता है उसे जनता भलीभांति समझती है लेकिन कागजों में जो दौड़ रहा है उससे जनता को किसी प्रकार का लेना देना नहीं है। अब जनता सभी बातें समझने लगी है।

घोषणा पत्र का होना चाहिए सर्वे

उपासने ने सर्वे एजेंसी पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि कागजी घोड़े दौड़ा कर और अधिकारियों की कलाकारी ने यह कूट रचित रिपोर्ट (TOP CM) तैयार किया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी, किसानों को ऋण माफी, बिजली बिल हाफ और प्रॉपर्टी टैक्स को शामिल किया था लेकिन उसके नाम पर जनता को अब तक छला जा रहा है। अब एजेंसी को चाहिए कि जो धरातल पर जो दिख रहा है उसका भी आकलन वह करें।

विकास छोड़ कुर्सी दौड़ में शामिल

उपासने ने कहा वाह वाही लूटने का काम झूठ और फरेब के साथ प्रदेश में जारी है। सत्ता में आने के पहले से घोषणा पत्र के नाम से लेकर आज तक केवल सरकार ने छलने का काम ही किया है। प्रदेश में केवल सत्ता और कुर्सी की लड़ाई जारी है जिसके चलते प्रदेश में सारे विकास ठप हैं। उन्होंने ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले के मुद्दे पर कहा कि यह सारी कवायद इसी से जुड़ी हुई है, जिसमें भूपेश बघेल अपनी रिपोर्ट कार्ड ठीक करने के लिए यह सारा कुछ मामला अधिकारियों के मार्फत रचा है, ताकि उनकी कुर्सी बची रहे।

Congress gave advice to BJP, do not link the incident of Pathal village with the Lakhimpur incident
Sushil Anand Shukla

जनहित सर्वोपरि – शुक्ला

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (TOP CM) पर जनता का यह विश्वास उनके सेवा और समपर्ण का प्रतिफल है। जबाबदेह और संवेदन शील सरकार और जनहित को सर्वोपरि रखने के उनके उद्देश्य के कारण ही प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से खुश है। इसी कारण लोकप्रियता और सुशासन में भूपेश बघेल ने अपने समकालीन देश भर के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।

प्रदेश का बढ़ा मान

संचार प्रमुख शुक्ला की माने तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वोत्तम चुने जाने से प्रदेश का भी मान बढ़ा है। यह सम्मान उनके सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का प्रतिफल है। प्रदेश सरकार की सबसे महती योजना सुराजी योजना आज देशभर में डंका बजा चुकी है। दूसरे प्रदेशों ने भी इसकी सरहना करते हुए अपनाने की बात कही है। गौठान योजना,गोबर खरीदी योजना सहित कई योजनाओं का प्रतिफल भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ विरोधी है भाजपा

सुशील आनंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार धरातल पर ही विकास कर रही है। लेकिन बीते 15 सालों में विकास के नाम पर रमन शासनकाल में खूब भ्रष्टाचार हुआ है, जिसका यह नतीजा रहा कि भाजपा आज 14 सीट पर सिमट कर रह गई है। रमन सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशन की नीति को भाजपा उजागर करें तो जानें। उन्होंने कहा कि आज भूपेश शासन काल में किसान लगातार विकास कर रहे हैं, युवा विकास की ओर अग्रसर है, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा का बाकायदा निर्वहन किया जा रहा है और तीज त्यौहार को जीवित रखा गया है। वहीं भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ विरोधी कृत्यों में लगे हुए हैं, यही कारण है कि मुख्यमंत्री की परफॉर्मेंस रेटिंग बढ़ने से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है।

बौखलाहट में भाजपा

संचार प्रमुख शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार की सफलता के चलते भाजपा को जनता जनार्दन का साथ नहीं मिल पा रहा है। किसानों के खिलाफ भाजपा का षड्यंत्र फेफल होता जा रहा है। असल में भारतीय जनता पार्टी के पास सरकार को घेरने का कोई ठोस मुद्दा नहीं है, ऐसे में भाजपा नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। जनता भलीभांति समझती है की उन्हें कौन साथ दे रहा है और कौन नहीं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *