देश

Rape : शादी का झांसा देकर करता रहा नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जिसके बाद…

नागपुर, नवप्रदेश। नागपुर में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। काफी समय से आरोपी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था।

इसी बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। नाबालिग ने पुलिस के पास इस मामले की शिकायत कर दी है। पुलिस ने जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार (Rape) कर लिया है।

पीड़ित छात्रा कक्षा 12वीं में पढ़ती है और अपने परिवार के साथ रहती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। उसकी एक बड़ी बहन भी है। आरोपी अमोल रोहिदास ससाने (24) और पीड़िता एक दूससीरे के पड़ोसी हैं। करीब 2 वर्ष पहले उनमें पहले दोस्ती, फिर प्रेम संबंध हो गये।

अमोल ने उसे शादी का झांसा (Rape) दिया और दुष्कर्म करने लगा। करीब 3 महीने पहले छात्रा को गर्भवती होने का पता चला। उसने अमोल पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वह साफ मुकर गया। साथ ही उसने पीड़िता को यह बात किसी को न बताने को कहा। ऐसा करने पर उसके माता-पिता को जाने से मारने की धमकी भी दी।

डर के मारे पीड़िता चुप रही लेकिन 2 दिन बाद ही उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। जब माता-पिता उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले गये तो पीड़िता के गर्भवती होने की बात पता चली। यहां उसने 7 महीने के बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button