छत्तीसगढ़

आदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाएं सराहनीय : मंत्री सिंहदेव

Ramakrishna Ashram स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव रामकृष्ण आश्रम में नवनिर्मित ओपीडी का किया शुभारंभ

नारायणपुर । Ramakrishna Ashram: प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम के नवनिर्मित बहिरंग कक्ष (ओपीडी) का उद्घाटन किया।

इस दोरान मंत्री सिंहदेव ने नवनिर्मित ओपीडी के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और विभिन्न कक्षों में संचालित होने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने रामकृष्ण मिशन (Ramakrishna Ashram) आश्रम द्वारा इस सुदुर आदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, हस्तषिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जागेश्वर उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल के अलावा कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग।

एसडीएम दिनेष नाग के सहित रामकृष्ण मिषन आश्रम (Ramakrishna Ashram) के सचिव स्वामी व्यापतानंद जी महाराज, स्वामी अनुभवानंद जी महाराज और क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम परिसर का अवलोकन किया।

उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिसर अंतर्गत एक्स-रे कक्ष, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, आपरेशन कक्ष आदि का अवलोकन किया और जानकारी ली।

मंत्री सिंहदेव ने आरोग्य धाम परिसर में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्टाफ से आत्मीय बातचीत कर रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या, गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मंत्री सिंहदेव ने रामकृष्ण मिषन आश्रम परिसर स्थित रामकृष्ण परमहंस मंदिर में दर्षन भी किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button