श्री गणेश, पातालेश्वर व पाताल भैरवी के अभिषेक से शुरू हुआ महा अनुष्ठान

श्री गणेश, पातालेश्वर व पाताल भैरवी के अभिषेक से शुरू हुआ महा अनुष्ठान

बर्फानी दादा जी की उपस्थिति में 12 दिनों तक होगी देवी-देवताओं का अभिषेक, पूजन व हवन
नवप्रदेश संवाददाता
राजनांदगांव। मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा बैशाख मास के अवसर पर 12 दिवसीय श्रद्धा भक्ति भावपूर्ण आयोजन अखिल भारतीय चर्तु: सम्प्रदाय के श्री महंत श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी की उपस्थिति में किया जा रहा है। बैशाख मास की द्वितीय तिथि को श्री गणेश जी, विशालकाय स्फटीक के पातालेश्वर महादेव, काली स्वरूपनी मां पाताल भैरवी, हनुमान जी एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के साथ विशेष महत्व लिए महानुष्ठान का श्री गणेश हुआ। अक्षय तृतीया 7 मई से मध्य रात्रि को प्रारंभ होने वाले मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या की विशेष पूजाए अर्चना, अभिषेक व अनुष्ठान बैशाख शुक्ल बुद्ध पूर्णिमा 18 मई तक आयोजित होंगी। इसमें अंचल सहित अन्य स्थानों के भी श्रद्धालु भक्तजन इसमें हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति से जुड़े गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया कि संस्था के आशीर्वादक श्री बर्फानी दादा जी की उपस्थिति में बर्फानी आश्रम स्थित गर्भ गृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में पिछले 6 वर्षों से हिन्दू शास्त्र के अनुसार बैशाख मास की महत्ता को देखते हुए विश्व शांति व जनकल्याण के लिए देवी देवताओं, ग्रह नवग्रह, गौरी गणेश, श्री गणेश जी महाराज, विशालकाय स्फटीक के पातालेश्वर महादेव, हनुमान जी महाराज, मां काली व मां काली स्वरूपनी पाताल भैरवी का दूध, दही, शहद, गंगाजल, शक्कर, अष्टगंध, पंचामृत व शुद्ध जल से अभिषेक व श्रृंगार कर धूप दीप माल्यार्पण व हवन से विशेष अनुष्ठान से प्रारंभ हुआ जो कि 12 दिनों तक प्रत्येक दिवस रात्रि में संचालित किया जाएगा।
विश्व शांति व जनकल्याण के लिए आयोजित महा अनुष्ठान
7 मई से मां राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या की विशेष पूजन, अभिषेक, मंत्रोच्चार के मध्य हवन प्रतिदिन रात्रि में श्री बर्फानी दादा जी की उपस्थिति में आयोजित है। जिसमें प्रतिदिन मां पाताल भैरवी, भोलेनाथ सहित मां काली, मां तारा, मां षोड़षी, मां ललिता, मां भुनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धुमावति, मां बग्लामुखी, मां मातंगी, मां कमला, भैरवनाथ सहित गणेशजी की विशेष पूजा अर्चना व अभिषेक रात्रि में किया जाएगा। अनुष्ठान की पूर्णाहुति 18 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर होगी। विश्व शांति व जनकल्याण के लिए आयोजित इस महानुष्ठान में श्रद्धालु भक्तजन नियमित रूप से सम्मिलित हो सकते हैं। अनुष्ठान को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष राजेश मारू, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महेन्द्र लुनिया, गुरुचरण सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह भाटिया, कुलबीर सिंह छाबड़ा, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल, योगेन्द्र पांडे, आलोक बिंदल, दामोदर अग्रवाल, आलोक जोशी, संतोष खंडेलवाल सहित बर्फानी दादा जी के भक्तगण लगे हुए हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *