पुलिस के डॉयल 112 के जवानों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

पुलिस के डॉयल 112 के जवानों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

नवप्रदेश संवाददाता
कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में 112 प्रभारी सहायक उप निरीक्षक उत्तम साहू के द्वारा जिले के बेस्ट 112 के कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर आपतकालीन सेवा के दौरान उतकृष्ट कार्य कुशलता का प्रदर्शन करते हुये लगन एवं मेहनत से कार्य करने के फलस्वरूप इ.आर.वी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) 112 के जवानो को प्रोत्साहन के लिए थानेवार बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर पुरूस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी एवं चालको को निर्देेशित किया गया कि किसी भी घटना को छोटा या बडा ना समझकर 112 के उद्देश्य आमजनो को इमरजेंसी सेवा, अग्नि सेवा व एम्बुलेंस सेवा देना है। किसी भी दुर्घटना में घायल को प्राथमिक उपचार देकर कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाये। 112 इमरजेंसी सेवा की लोगो मेें और भी अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि आवश्यकता पडने पर सभी 112 इमरजेंसी सेवा का लाभ ले सके। साथ ही 112 के चालको को सक्त निर्देश दिया गया कि किसी भी कर्मचारी के द्वारा ड्यूटी के समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करें। अगर इस प्रकार के कृत में लिप्त कोई भी कर्मचारी चेक करने के दरम्यान पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी ।
कहा गया तथा अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि अब तक 112 के किसी भी कर्मचारी का किसी भी प्रकार के नशे में होना नही पाया गया है। जिसके लिए सभी कर्मचारियों के कर्तव्य के प्रति लगन एवं निष्ठा रखने के लिए सराहना किया गया। जिसमे इन सभी पैंथर-1 पण्डरिया के 112 इ.आर.व्ही. के जवानों को प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें आर. 686 उमेंश चंद्रवंशी, आर. 225 अजय चंद्रवंशी, 879 नवल किशोर, 239 ईश्वर चंद्रवंशी, 576 घनश्याम टेकाम, 191 सूर्यकांत शर्मा, चालक आर. हरिश चंद्रकार, सुरेश चंद्राकर, युगल कुमार। पैंथर-2 कवर्धा के आर. 716 गणेश छेदावी, आर. 692 अख्तर खान, चालक नंदकुमार चंदेल। पैंथर-3 बोडला प्र.आर. 94 लुदुराम साहू, आर. 579 साहेब नेताम, आर. 603 संतराम धु्रर्वे, आर.650 पुरन दास डाहिरे, आर.368 मनोज महोबिया, आर.555 परमेश साहू, चालक आर. धर्मेन्द्र सेंदे, छेर बिहारी, धनेश्वर साहू, आर. 652 मंगल मरावी थाना पिपरिया, आर. 313 ऐश्वर्य सिंह। पैथर-2 कबीरधाम कंट्रोल रूम प्रभारी सउनि उत्तम साहू, आर. 284 सोहन वर्मा एवं ए.बी.पी. मैनेजर सतोष साहू है। इन सभी अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा श्रेष्ठ कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये निरंतर अच्छे से अच्छा कार्य करने निर्देशित किया गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *