Raipur Mana Basti Loot Case : माना बस्ती लूटकांड में बाहरी गिरोह का हाथ, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Raipur Mana Basti Loot Case : माना बस्ती लूटकांड में बाहरी गिरोह का हाथ, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Raipur Mana Basti Loot Case :

Raipur Mana Basti Loot Case :

परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वालों के काफी करीब पहुंच गई रायपुर पुलिस

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Mana Basti Loot Case : माना बस्ती में घर घुसकर लाखों के गहने व नगदी रकम लूटने वाले गिरोह के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मालूम हुआ है लाखों की लूट को अंजाम देने के पीछे राज्य के बाहर के पेशेवर गिरोह का हाथ था, अब इंटर स्टेट पुलिस की मदद लेकर गिरोह को पकडऩे का प्रयास है।

मार्च महीने की 15 तारीख को लूट की घटना सामने आई थी। माना बस्ती में रहने वाले पडावपारा प्रख्यात चंद्राकर में सहायक ग्रेड तीन कृषि विभाग जोरा के घर रात के वक्त लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। घर की आलमारी से लूटे गए गहनों के खाली डिब्बे पोद्दार स्कूल के पीछे नहर के पास फेंके थे। यहां पर जांच के दौरान घर के दस्तावेज भी मिले थे।

लूट की वारदात सामने आने के बाद आशंका जताई गई कि लुटेरे किसी चार पहिया वाहन से हाइवे से आए। वारदात करके इसी रास्ते से फरार हो गए। देश के कई शहरों में परिवार को बंधक बनाकर इसी तरह से लूटपाट करने एक पेशेवर गिरोह का पता चला है।

जिस ठिकानें से लुटेरे छत्तीसगढ़ के लिए निकले थे, वहां का पता भी पुलिस ढूंढ चुकी है। अब आरोपियों के पकड़े जाने का इंतजार है। बताया जा रहा है जिस गिरोह को लोकेट किया गया है उसने ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में दस्तक दी है, लेकिन अभी तक किसी भी राज्य की पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई है।

दरवाजा खोलने एक ही पैटर्न

लुटेरों ने घर में घुसने के लिए दरवाजे की सिटकनी को तार के सहारे खोला, फिर अंदर घुसकर मास्टर चाबी से अलमारी खोल ली। राज्य के बाहर दूसरे शहरों में इस तरह से लूटपाट की। अंदर जाने के बादगहने-जेवर और कैश लेकर भाग निकले। इस दौरान परिवार के शोर मचाने पर उन्हें बंधक बना लिया। कमरे में ले जाकर सभी बंद करके भाग निकले।

संख्या बढऩे पर डकैती का केस

प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस ने फिलहाल लूट का केस दर्ज किया है। घरवालों ने संख्या चार बताई थी, लेकिन जिस तरह से रेकी और वारदात को अंजाम दिया गया है, माना जा रहा है कि संख्या पांच या इससे अधिक होगी। आरोपी गिरोह की संख्या ज्यादा होने पर लूट की जगह डकैती का केस दर्ज किया जाएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *