Priyanka Gandhi : देश का प्रधानमंत्री कायर, हमारे परिवार ने अपने खून से देश के लोकतंत्र को सींचा : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi : देश का प्रधानमंत्री कायर, हमारे परिवार ने अपने खून से देश के लोकतंत्र को सींचा : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 26 मार्च। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह किया। प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन जैसे बड़े नेता सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे। पुलिस ने यहां धारा 144 लगा दी, लेकिन नेता और कार्यकर्ता इसके बावजूद पहुंचे। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज तक हम चुप रहे हैं तो आप हमारे परिवार का अपमान करते (Priyanka Gandhi) गए। मैं पूछना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे। मुझ पर केस लगा दो, लेकिन सच ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा व पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि हमारे परिवार ने अपने खून से इस देश के लोकतंत्र को पोषित किया।  

हम नहीं रुकेंगे- प्रियंका गांधी : राजघाट पर उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे हमें डराकर और अपमानित करके हमें चुप करा सकते हैं? सुनो, हम नहीं रुकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर कुछ लोगों को दी जा रही है।

आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अदाणी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे (Priyanka Gandhi) हैं। ये अदाणी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं? 

पीएम के बयान पर किया पलटवार : प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता (Priyanka Gandhi) है।

आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।” 

कर्नाटक में मुकदमा दायर करने की शक्ति नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए ये (BJP) मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं। ये एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

यह सत्याग्रह सिर्फ आज के लिए है लेकिन ऐसे सत्याग्रह पूरे देश में किए जाएंगे। राहुल गांधी आम जनता के लिए लड़ रहे हैं। बयान राहुल गांधी ने कर्नाटक में दिया था, लेकिन मामला गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया था। भाजपा के पास कर्नाटक में मानहानि का मुकदमा दायर करने की शक्ति नहीं थी।

बीजेपी ने कांग्रेस के सत्याग्रह पर किया पलटवार

सत्याग्रह के दौरान प्रियंका के बयानों पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल की सांसदी कानून के अनुसार गई है। कोर्ट के फैसले के विरोध में ही कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है।

ये सत्याग्रह के नाम पर दुराग्रह है। गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राहुल पहले चोर कहकर जातिसूचक गालियां देते हैं। कोर्ट ने इस पर माफी मांगने को कहा तो उन्होंने माफी नहीं मांगी। यह उनके अंहकार को दिखाता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *