Pregnancy Advertisement : सोशल मीडिया पर ये एड मचा रहा धूम, जानिए क्या है इसमें खास

Pregnancy Advertisement : सोशल मीडिया पर ये एड मचा रहा धूम, जानिए क्या है इसमें खास

Pregnancy Advertisement,

नई दिल्ली, नवप्रदेश। सोशल मीडिया में एक प्रेग्नेंसी (Pregnancy Advertisement) वाले एड ने धूम मचाकर रखी है। यह एड प्रेग्नेंट महिलाओं के खाने-पीने व स्वास्थ्य से संबंधित है।

जिसमें महिला की गोदभराई में सोने-चांदी के आभूषणों की जगह फलों के आभूषण पहनाए जा रहे हैं। जैसे अनार के दानों की माला। अब इस एड के पीछे का कारण भी यही है।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई चीजों की कमी होने लगती हैं जिसमें से एक है आयरन की कमी। यूं तो महिलाओं के लिए आयरन काफी (Pregnancy Advertisement) जरूरी होता ही है,

लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को इसकी काफी ज्यादा जरूरत होती है। भारत में गर्भावस्था के दौरान बहुत सी महिलाओं को आयरन की कमी का सामना करना पड़ता है।

जिस कारण महिला और उसके होने वाले बच्चे के शरीर पर इसका काफी बुरा असर (Pregnancy Advertisement)  देखने को मिलता है।

बता दें कि ‘प्रोजेक्ट स्त्रीधन’ ने हाल ही में इसी को लेकर भारतीय महिलाओं में जागरुकता लाने के लिए एक विज्ञापन बनाया है. इसमें गर्भावस्था के दौरान भारत में होने वाली गोद भराई की रस्म को दिखाया गया है।

विज्ञापन में गोद भराई के दौरान महिलाओं को सोने-चांदी या हीरे के आभूषण देने की बजाय उनके शरीर में होने वाली आयरन की कमी को पूरा करने के लिए लोहे के आभूषण देने पर जोर दिया जा रहा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *