छत्तीसगढ़

PM Awas Yojana 2.0:  पीएम आवास पर जंग, भूपेश ने दी आंकड़ों के साथ बहस की चुनौती

PM Awas Yojana 2.0:  रायपुर। पीएम आवास को लेकर सरकार के दावों के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए आंकड़ों के आधार पर बहस करने की चुनौती दे दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को दिए गए जवाब और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर साढ़े 18 लाख पीएम आवास पूर्ण होने के दावों पर घेराबंदी की है। भूपेश ने दोहराया कि भाजपा के लोग इस मामले में लगातार झूठ बोल रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार और लोकसभा में दिए गए आंकड़ों को आधार बनाते हुए आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग लिखित में झूठ बोलते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि 18.5 लाख मकान स्वीकृत हो गए लेकिन लोकसभा में 9.81 का आंकड़ा दिया गया है। भूपेश ने पूछा कि आखिर इनमें कौन सा आंकड़ा सही है। उन्होंने दावे किए कि कांग्रेस सरकार के दौरान 18.45 लाख पीएम आवास स्वीकृत हो गए थे। अब छत्तीसगढ़ सरकार बताए कि उन्होंने कितने मकान स्वीकृत किए और उनमें से कितना निर्माण हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि सरकार समय और स्थान निर्धारित कर

ले, मैं अपने आंकड़े रखूंगा। ये लोग झूठ बोल रहे हैं। लोकसभा में अलग बोलते हैं और यहां अलग बात करते हैं। उन्होंने कहा कि 11 लाख आवास हम बना चुके थे। इसमें रमन सरकार और हमारे कार्यकाल का है। बिलासपुर में राहुल गांधी की मौजूदगी में हमने अतिरिक्त 7 लाख आवास स्वीकृत कर पहली किस्त भी जारी कर दी थी। इस तरह से 18 लाख आवास हो गए। भाजपा सरकार के सर्वे में वंचित 45 हजार आवास को भी हमने शामिल कर लिया। इस तरह कुल 18 लाख 45 हजार आवास हो गए। अब भाजपा सरकार बताए कि इन्होंने कितना स्वीकृत किया और कितना निर्माण करा पाए।

विरोधाभासी आंकड़ों पर दें स्पष्टीकरण (PM Awas Yojana 2.0)

पूर्व सीएम ने कहा कि लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली जानकारी और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के विरोधाभास के बारे में सरकार स्पष्टीकरण जारी करे। सरकार बताए कि झूठ कौन बोल रहा है।

इसे पढ़ना न भूलेंः

Related Articles

Back to top button