Placement Camp : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन जिलों में लगेगा रोजगार शिविर, सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती
प्रदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। अलग अलग जिलों में रोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां निजी कंपनियां सीधे अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। सुबह से ही रोजगार कार्यालयों और आईटीआई परिसरों में उम्मीदवारों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।
सरकारी और निजी संस्थानों से पढ़ाई पूरी कर चुके युवा लंबे समय से ऐसे अवसर का इंतजार कर रहे थे। अब एक ही स्थान पर कई कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिलने से बेरोजगार युवाओं के लिए नई उम्मीद जगी है।
राजनांदगांव में टाटा मोटर्स समेत बड़ी कंपनियों में भर्ती Placement Camp
राजनांदगांव स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार शिविर के माध्यम से टाटा मोटर्स गुजरात और डेल्फिंगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसमें शासकीय और निजी आईटीआई से उत्तीर्ण अभ्यर्थी, प्रशिक्षण सत्र 2022 से 2024 और 2023 से 2024 के प्रशिक्षणरत विद्यार्थी, साथ ही 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण महिला एवं पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों को 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आकार की दो फोटो और अन्य आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचने की सलाह दी गई है।
दुर्ग में 235 पदों पर मिलेगा रोजगार
दुर्ग जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से रोजगार मेला आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैंप में कुल 235 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन के 200 पद और मुथूट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के 35 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं और किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल (Placement Camp) हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकसूची, पहचान पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा सभी दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लानी होगी।
यहां मिलेगी भर्ती की पूरी जानकारी
रोजगार मेले और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार एप, जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल और आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।



