संसदीय सचिव ने किया क्रेडा सदस्य विजय साहू सहित साहू समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन

संसदीय सचिव ने किया क्रेडा सदस्य विजय साहू सहित साहू समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन

Parliamentary Secretary felicitated the newly appointed office bearers of Sahu society including CREDA member Vijay Sahu

Newly Appointed Congratulation 2

पाटन/नवप्रदेश। Newly Appointed Congratulation:संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शंकुतला साहू ने अपने निवास में नवनियुक्त निगम, मंडल, बोर्ड के जिला दुर्ग से अध्यक्षों एवं सदस्यों का अभिनंदन किया गया।

दरअसल,छत्तीसगढ़ शासन के आयोग सहित निगम-मंडलों में विभिन्न पदों पर साहू समाज के प्रतिनिधियों की नियुक्ती शासन द्वारा की गई है। यही कारण है कि साहू समाज में काफी उल्लास का माहौल है। के प्रतिनिधियों का अभिनंदन, सम्मान समारोह का आयोजन

साहू समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन (Newly Appointed Congratulation) करने कसडोल विधायक एवम संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने अपने रायपुर स्थित आवास में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू एवं छग प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में क्रेडा के सदस्य विजय साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, पर्यटन निगम की उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, दुग्ध संघ के अध्यक्ष विपिन साहू आदि सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साहू समाज की ओर से छत्तीसगढ शासन द्वारा मनोनीत नव नियुक्त साथियों का पहले स्वागत किया गया। उसके बाद शाल श्रीफल भेंट कर सभी का सम्मान किया गया। इस मौके पर थानेश्वर साहू (अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग),विपिन साहू (अध्यक्ष दुग्ध संघ छ. ग.शासन), संदीप साहू (अध्यक्ष- तेलघानी बोर्ड छ.ग.शासन),चित्ररेखा साहू (उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल), पुरुषोत्तम साहू (सदस्य गौ सेवा आयोग ), झुमुकलाल साहू ( सदस्य श्रम कल्याण मंडल), अजय साहू ( सदस्य छ.ग.राज्य गृह निर्माण मंडल), तुलसी साहू (सदस्य महिला आयोग) ,अंबालिका साहू( सदस्य श्रम कल्याण मंडल), मुकेश साहू (सदस्य रायपुर विकास प्राधिकरण), विजय साहू ( सदस्य क्रेडा ), डेरहा राम साहू (सदस्य कृषक कल्याण परिषद), जगदीश दीपक साहू (सदस्य कृषक कल्याण परिषद), अश्वनी साहू (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग) को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।

Parliamentary Secretary felicitated the newly appointed office bearers of Sahu society including CREDA member Vijay Sahu

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभनपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू एवं प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने समाज की एकजुटता व संगठन पर बल दिया। साथ ही अपने-अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता से करने आग्रह किया गया।

संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं (Newly Appointed Congratulation) दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों का उन्होंने आभार भी प्रकट किया।

कार्यक्रम के सभी नियुक्त सदस्यों और अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *