Corporation-Board List : निगम मंडल की बहुप्रतीक्षित सूची जारी, देखें किसको मिला क्या स्थान...

Corporation-Board List : निगम मंडल की बहुप्रतीक्षित सूची जारी, देखें किसको मिला क्या स्थान…

रायपुर/नवप्रदेश। Corporation-Board List:छत्तीसगढ़ में निगम मंडल और आयोग की बहुप्रतीक्षित सूची आज देर शाम जारी कर दी गई। कांग्रेस के अंदरखाने में इसे लेकर काफी गहमा गहमी बहुत दिनों से थी, जो कुछ हद तक शांत जरूर हुई है। लेकिन अभी भी कुछ स्थान रिक्त है जिन्हे अब भरने की बारी है।

आज जारी सूची (Corporation-Board List) में 16 निगम मंडल के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्यों के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कृषि उपज मंडी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुग्ध संघ और छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के नाम की सूची भी जारी की गई है। निगम मण्डल की यह तीसरी सूची जारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस सूची (Corporation-Board List) में कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। जिनमे भानुप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष होंगे। किशन खण्डेलवाल, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य होंगे। अग्नि चंद्राकर, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष होंगे। शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल होंगे। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्नालाल यादव होंगे। वित्त आयोग के अध्यक्ष सर्जियस मिंज होंगे।

युवा आयोग के अध्यक्ष का कमान जितेंद्र मुदलियार को दिया गया है। वहीं रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा होंगे। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा होंगे। तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू होंगे। CM अधोसंरचना एवं उन्न्यन विकास के उपाध्यक्ष चक्रधर सिंदार और मोहित केरकेट्टा होंगे। भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी होंगे।

देखें पूरी सूची –

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *