Paralympics : टोक्यो में भारत की बुलंदी, मिला दो रजत और एक कांस्य पदक |

Paralympics : टोक्यो में भारत की बुलंदी, मिला दो रजत और एक कांस्य पदक

Paralympics: India's high in Tokyo, got two silver and one bronze medal

Paralympics

राष्ट्रपति ने दी खिलाडियों को बधाई

टोक्यो। Paralympics : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पैरा एथलीटों ने देश को पैरालम्पिक में तीन पदक दिलाए हैं। पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 इवेंट में रजत और निषाद कुमार ने पुरुष ऊंची कूद टी47 इवेंट में रजत पदक जीता है। वहीँ विनोद कुमार ने आज ही पुरुष डिस्कस थ्रो एफ52 इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया।

निषाद ने जीता रजत पदक

भारत के पैरा ऊंची कूद एथलीट निषाद कुमार ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक (Paralympics) में पुरुषों की ऊंची कूद टी 47 इवेंट में रजत पदक हासिल किया। निषाद ने 2.6 मीटर जम्प के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। निषाद के रजत जीतने के साथ ही भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता। उनसे पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया था।

हिमाचल प्रदेश के ऊना से आने वाले 21 वर्षीय निषाद ने 1.89 मीटर के साथ शुरुआत की थी। उन्होंने दूसरे प्रयास में 1.94 मीटर और तीसरे प्रयास में 1.98 मीटर का जम्प किया। निषाद का सर्वश्रेष्ठ 2.06 मीटर रहा जो उन्होंने पांचवें प्रयास में किया। निषाद ने बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग की थी और वह अपने पहले पैरालम्पिक खेलों में भाग ले रहे हैं।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में फिजिकल एजुकेशन के छात्र निषाद ने 2009 से पैरा एथलेटिक्स में भाग लेना शुरू किया और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। निषाद के अलावा इस इवेंट के टी 46 वर्ग का स्वर्ण पदक अमेरिका के टाउनसेंड रोडेरिक ने जीता जिन्होंने 2.15 मीटर के जम्प के साथ पहला स्थान हासिल किया। भारत के एक अन्य एथलीट राम पाल इस इवेंट में 1.94 मीटर के जम्प के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

निषाद ने इससे पहले इस साल दुबई में हुए फाजा विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में ऊंची कूद टी 47 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

डिस्कस थ्रो में विनोद का डंका

भारत के पैरा एथलीट विनोद कुमार ने टोक्यो पैरालम्पिक (Paralympics) के पुरुष डिस्कस थ्रो एफ52 इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने अबतक तीन पदक अपने नाम नाम कर लिए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान विनोद ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19.91 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता।

विनोद ने कांस्य पदक ही नहीं जीता, बल्कि नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना दिया। विनोद ने अपने पांचवें प्रयास में 19.91 मीटर का थ्रो किया। कांस्य पदक जीतने के बाद हस्तियों की तरफ से विनोद कुमार को बधाई संदेश मिलना शुरू हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी विनोद को बधाई दी है।

भारतीय एथलीट्स पैरालम्पिक में और पदक जीतेंगे : अनुराग

केंद्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरालम्पिक में पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल और पैरा ऊंची कूद एथलीट निषाद कुमार के रजत पदक एवं पैरा एथलीट विनोद कुमार के पुरुष डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल करने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडी आगे और भी पदक जीतेंगे। अनुराग ने पत्रकारों से कहा, “इससे अच्छा क्या हो सकता है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के जांबांजों ने तीन पदक पैरालम्पिक में जीता। मुझे भरोसा है कि भारतीय एथलीट्स यहां और भी पदक जीतेंगे।”

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *