फोर्ब्स की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण को 32वां स्थान

फोर्ब्स की शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण को 32वां स्थान

Nirmala Sitharaman ranked 32nd in Forbes powerful women list

nirmala sitharaman forbes

-वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर दुनिया की शीर्ष 100 शक्तिशाली महिलाओं में जगह बनाई

नई दिल्ली। nirmala sitharaman forbes: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोब्र्स की शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक सूची में एक बार फिर दुनिया की शीर्ष 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में जगह बनाई है। वह इस लिस्ट में 32वें स्थान पर हैं। इस सूची में राजनीति और नीति, व्यवसाय, वित्त, मीडिया और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली दुनिया भर की प्रभावशाली महिलाएं शामिल हैं। 64 वर्षीय निर्मला सीतारमण को भारत में राजनीति और नीति में उनके योगदान के लिए फोब्र्स द्वारा सूचीबद्ध किया गया है।

2019 में निर्मला सीतारमण को भारत के वित्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही वह कॉरपोरेट मामलों की मंत्री भी हैं। राजनीति में अपने करियर से पहले, सीतारमण ने यूके स्थित एसोसिएशन ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स और बीबीसी वल्र्ड सर्विस में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में भी बड़े पैमाने पर काम किया है।

चयन कैसा हुआ?

हर साल अमेरिकन बिजनेस मैगज़ीन दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची प्रकाशित करती है। फोब्र्स के अनुसार, रैंकिंग चार प्रमुख मैट्रिक्स के आधार पर निर्धारित की जाती है: पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव क्षेत्र। राजनीतिक नेताओं के लिए, पत्रिका ने जीडीपी और जनसंख्या को अपने मापदंडों के रूप में लिया, जबकि कॉर्पोरेट प्रमुखों के लिए, राजस्व, मूल्यांकन और कर्मचारियों की संख्या।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *