Moscow Terrorist Aattack: मास्को आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए, भारत रूस के साथ मजबूती से खड़ा : PM नरेंद्र मोदी

Moscow Terrorist Aattack: मास्को आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए, भारत रूस के साथ मजबूती से खड़ा : PM नरेंद्र मोदी

Moscow terrorist attack: India stands firmly with Russia, strongly condemning the Moscow terrorist attack: PM Narendra Modi

Moscow terrorist attack

-मॉस्को हमले के साथ ही आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपना सिर उठाना शुरू कर दिया

नई दिल्ली। Moscow terrorist attack: रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकवादियों ने एक कॉन्सर्ट हॉल पर हमला किया। पांच हथियारबंद हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में अब तक 60 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 145 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम रूस के साथ मजबूती से खड़े हैं।

मॉस्को में एक संगीत समारोह के लिए हजारों लोग इक_ा हुए। छह-सात हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी (Moscow terrorist attack:) में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर करीब 15 से 20 मिनट तक फायरिंग करते रहे। इसके बाद अचानक कॉन्सर्ट हॉल में आग लग गई और धमाकों की आवाज आने लगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।

मास्को आतंकी हमले की कड़ी निंदा

हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी प्रार्थनाएँ पीडि़त परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत सरकार और रूसी संघ के लोग इस कठिन और दुखद अवसर पर भारत सरकार और रूसी संघ के लोगों के साथ खड़े हैं। आशंका है कि कॉन्सर्ट हॉल में अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। रूसी सैनिकों द्वारा बचाव अभियान जारी है और कुछ लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *