मिजोरम लैंड स्लाइड: पत्थर खदान में भूस्खलन; 10 मजदूरों की मौत, मलबे में फंसे मजदूर..

मिजोरम लैंड स्लाइड: पत्थर खदान में भूस्खलन; 10 मजदूरों की मौत, मलबे में फंसे मजदूर..

Mizoram Land Slide: Landslide in stone mine; 10 laborers died, laborers trapped under debris..

Mizoram Landslide

-मजदूरों को निकालने के लिए तलाशी अभियान शुरू

आइजोल। Mizoram Landslide: मिजोरम से भूस्खलन की खबर आ रही है। पत्थर खदान में हादसा हुआ है। मलबे के नीचे से 10 लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि दो लोगों को बचाया गया है। कई मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं और मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है।

फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अब तक 10 शव बरामद किये जा चुके हैं। इनमें से छह मजदूर राज्य के बाहर के हैं। मृतक की पहचान बाकी है। बचाया गया एक व्यक्ति मिजोरम का है।

हादसा मिजोरम (Mizoram Landslide) की राजधानी आइजोल में हुआ। चक्रवात रेमल से पहले ही क्षेत्र में भारी क्षति पहुंचाई थी। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे मेल्थम और हाइमन की सीमा पर एक पत्थर खदान में भूस्खलन हुआ। इसमें आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। ऐसा ही एक हादसा नवंबर 2022 में हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *