Mirabai Qualifies for CWG2022, 55 किग्रा वर्ग में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल

Mirabai Qualifies for CWG2022, 55 किग्रा वर्ग में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2022, Mirabai Chanu won the gold medal in the 55kg category,

Mirabai Qualifies for CWG2022

सिंगापुर। Commonwealth Games 2022: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शुक्रवार को सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस गोल्ड मेडल के दम पर उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई (Mirabai Qualifies for CWG2022) किया। 55 किग्रा भार वर्ग में पहली बार भाग लेकर चानू ने 191 किग्रा (86 किग्रा + 105 किग्रा) उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

ऑस्ट्रेलिया की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक जेसिका सेवस्तेंको ने सर्वश्रेष्ठ 167 किग्रा (77 किग्रा + 90 किग्रा) का भार उठाया। लेकिन मीराबाई (Commonwealth Games 2022) की लिफ्टिंग उनसे 24 किलो ज्यादा थी। मलेशिया की एली कैसेंड्रा एंगेलबर्ट ने 165 किग्रा (75 किग्रा + 90 किग्रा) वजन उठाया। वह कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

दिसंबर में विश्व चैंपियनशिप (Commonwealth Games 2022) से बाहर होने के बाद चानू ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में वापसी की थी। उस समय उन्होंने ओलंपिक में भारोत्तोलन में भारत का पहला रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। 27 वर्षीय मीराबाई चानू ने अपनी राष्ट्रमंडल रैंकिंग के आधार पर 49 किलोग्राम भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया है। हालांकि आज के इस कारनामे के बाद उन्होंने 55 किग्रा भार वर्ग के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *