Milk Hike : अचानक महंगा हुआ दूध, अब एक लीटर के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी

आम लोगों की जेब पर एक और असर डालने वाली खबर सामने आई है, जहां दूध की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी (Milk Hike) कर दी गई है और अब लोगों को एक लीटर दूध के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ओडिशा मिल्क एंड डेयरी कोऑपरेटिव फेडरेशन (OMFED) ने प्रोसेसिंग और ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जिससे राज्य में दूध की नई कीमतें 54 रुपये से लेकर 64 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।
अब कितने रुपये में मिलेगा कौन सा दूध (Milk Hike)
नई दरों के मुताबिक टोन्ड दूध की कीमत 50 रुपये से बढ़ाकर 54 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि प्रीमियम दूध अब 54 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह गोल्ड प्रीमियम दूध की कीमत 56 रुपये से बढ़कर 60 रुपये और गोल्ड प्रीमियम प्लस वैरायटी अब 64 रुपये प्रति लीटर में मिलेगी, जो पहले 60 रुपये में उपलब्ध थी। यह नई दरें रविवार से लागू कर दी गई हैं, जिससे बाजार में तुरंत असर देखने को मिला है।
आधा लीटर पैकेट भी हुआ महंगा
कीमत बढ़ोतरी का असर छोटे पैकेट पर भी पड़ा है, जहां 500 मिलीलीटर यानी आधा लीटर टोन्ड दूध अब 27 रुपये में मिलेगा, जो पहले 25 रुपये था, वहीं प्रीमियम दूध का आधा लीटर पैकेट 29 रुपये (Milk Hike) में बिकेगा, जो पहले 27 रुपये था। यानी छोटे उपभोक्ताओं को भी अब हर पैकेट पर 2 रुपये ज्यादा देने होंगे।
कीमत बढ़ाने की क्या बताई गई वजह
राज्य के मत्स्य और पशु संसाधन विकास मंत्री गोकुलानंद मलिक ने बताया कि लंबे समय से दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन प्रोसेसिंग और ट्रांसपोर्टेशन लागत में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला लेना जरूरी हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि इस बढ़ोतरी से किसानों को फायदा मिलेगा और उनसे दूध खरीद की कीमत भी बढ़ाई गई है।
किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
सरकार के अनुसार, गाय के दूध की खरीद कीमत 1 रुपये बढ़ाकर 39.05 रुपये प्रति लीटर कर (Milk Hike) दी गई है, जबकि भैंस के दूध पर किसानों को प्रति लीटर 1.60 रुपये अधिक मिलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे दुग्ध उत्पादकों को सीधा फायदा मिलेगा और उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं को गुणवत्ता से समझौता नहीं करना पड़ेगा।



