देशराजनीति

MCD Result : बीजेपी के गढ़ में युवा ‘शिवानी’ ने लगाई सेंध…113 सीटों पर ‘आप’ की जीत, 95 पर BJP तो 6 सीट पर कांग्रेस का कब्जा

नई दिल्ली/नवप्रदेश। MCD Result : दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में आप ने 113 सीटों पर जीत दर्ज की है। 95 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी छह सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है।

रोहतास नगर विधानसभा से बीजेपी के गढ़ में आप ने सेंध लगाई है। आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर के सबसे कम उम्र की शिवानी पांचाल (24) ने जीत दर्ज की है। शिवानी डीटीयू से पीजी कर रहीं। इसके अलावा वह यूपीएससी की तैयारी कर रहीं। शिवानी ने पूरा चुनाव शिक्षा पर लड़ा है। भाजपा की मौजूदा पार्षद शुमनलता नागर को शिवानी ने हराया है। शिवानी के पिता की छह महीने पहले ही मौत हो गई थी। शिवानी चार भाई बहनों में सबसे छोटी है।

अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया : मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि MCD में हम शानदार जीत (MCD Result) दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=Rx2l-oVLK-I&feature=youtu.be

Related Articles

Back to top button