छत्तीसगढ़शिक्षा

Mata Shabri College Raipur : माता शबरी कन्या महाविद्यालय में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर एफडीपी का आयोजन

शासकीय माता शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय में 2 मार्च 2026 को “Gender Sensitization and Equity Initiative” विषय पर Faculty Development Programme (FDP) का आयोजन हाइब्रिड (Mata Shabri College Raipur) मोड में किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों और प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Mata Shabri College Raipur
Mata Shabri College Raipur

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय गोविंदराम शादरी कॉलेज रायपुर की प्राचार्य डॉ. उषाकिरण अग्रवाल ने “उच्च शिक्षा संस्थानों में जेंडर रोल्स, रूढ़िवादिता और पक्षपात” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं समाजशास्त्र की पूर्व प्राध्यापक डॉ. सुचित्रा शर्मा (शासकीय वी.वाई.टी. पी.जी. ऑटोनॉमस कॉलेज, दुर्ग) ने “थर्ड जेंडर के संदर्भ में जेंडर समावेशन और समानता” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में माता शबरी जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती रूपाली अनिल गुप्ता की गरिमामयी (Mata Shabri College Raipur) उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. शशिकला सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए एफडीपी के उद्देश्य, विजन और मिशन पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत डॉ. दीपक शुक्ला और डॉ. शोभा महीश्वर ने किया।

Mata Shabri College Raipur
Mata Shabri College Raipur

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपिका महोबिया ने किया। एस.के. पटेल ने वक्ताओं का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया, जबकि अंत में आर.के. पटेल ने दोनों सत्रों का सार प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का निष्कर्ष रखा।

इस एफडीपी में 294 प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े, जबकि लगभग 100 प्रतिभागी ऑफलाइन रूप से उपस्थित (Mata Shabri College Raipur) रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. इसाबेला लकड़ा, डॉ. आरती सिंह ठाकुर, डॉ. सी. अनुपातिरि, डॉ. वंदना, डॉ. सुरेखा, डॉ. आनंद यादव और डॉ. बेला महंत सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button