Summer Special Trains : छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत, लंबी दूरी के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों के बीच रेलवे स्टेशनों पर लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए राहत भरी खबर (Summer Special Trains) सामने आई है। कई दिनों से सीटों की कमी और लंबी वेटिंग से परेशान लोग अब कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। रेलवे की नई घोषणा के बाद सफर करने वाले यात्रियों के बीच चर्चा तेज हो गई है।
बिहार, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। इसी को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त व्यवस्था करते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी सुविधा मिलेगी।
चर्लापल्ली से दानापुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन : Summer Special Trains
दक्षिण मध्य रेलवे ने चर्लापल्ली से दानापुर के बीच एक फेरा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 07089 चर्लापल्ली दानापुर विशेष ट्रेन 27 मई 2026 बुधवार को दोपहर 1 बजे चर्लापल्ली से रवाना होगी।
कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
निर्धारित समय के अनुसार यह ट्रेन चांदाफोर्ट स्टेशन शाम 8 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद आगे रवाना होगी। इसके बाद गोंदिया स्टेशन पर रात 11 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी।
बालाघाट जंक्शन पर ट्रेन रात 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी और कुछ देर ठहरने के बाद नैनपुर स्टेशन के लिए रवाना होगी। नैनपुर में ट्रेन रात 2 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। तय मार्ग से गुजरते हुए यह विशेष ट्रेन अगले दिन रात 11 बजकर 55 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी।
यात्रियों के लिए 24 कोच की सुविधा
रेलवे प्रशासन के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच लगाए (Summer Special Trains) जाएंगे। इसमें 3 एसी टू टियर, 5 एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर कोच शामिल रहेंगे।
बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए भी चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे ने बिलासपुर से पोत्तनूर के बीच भी एक तरफा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर पोत्तनूर विशेष ट्रेन 28 मई गुरुवार को रात 9 बजकर 10 मिनट पर बिलासपुर से रवाना होगी।
यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, बल्लारशाह, वरंगल, विजयवाड़ा, गूडूर, रेणिगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट्टई, सेलम, ईरोड और तिरुप्पूर स्टेशन होते हुए पोत्तनूर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
रेलवे प्रशासन ने बताया कि बिलासपुर पोत्तनूर विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य और 16 स्लीपर कोच शामिल रहेंगे।



