
प्रदेश के वन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत सरकार ने नए वन बल प्रमुख के नाम का ऐलान (IFS Officer) कर दिया है। लंबे समय से चल रही चर्चा के बाद आखिरकार वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अरूण पांडे को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। आदेश जारी होते ही विभागीय स्तर पर इसकी जानकारी तेजी से फैल गई।
वन विभाग के अधिकारियों के बीच पिछले कुछ दिनों से नए प्रमुख को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। अब सरकार की तरफ से जारी आदेश के बाद साफ हो गया है कि अरूण पांडे ही विभाग के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख होंगे।

अरूण पांडे को मिली नई जिम्मेदारी : IFS Officer
राज्य सरकार ने आईएफएस अधिकारी अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। मंत्रालय से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
व्ही श्रीनिवास राव की जगह संभालेंगे पद
मौजूदा प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही श्रीनिवास राव 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद इस पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया चल रही थी।
डीपीसी बैठक में हुआ फैसला
नए वन बल प्रमुख के चयन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित (IFS Officer) की गई थी। बैठक में अरूण पांडे, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नामों पर विचार किया गया।
आखिरकार अरूण पांडे के नाम पर बनी सहमति
वरिष्ठता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए अरूण पांडे के नाम पर अंतिम सहमति (IFS Officer) बनी। इसके बाद सरकार की ओर से नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया।



