छत्तीसगढ़राजनीति

Congress Protest : प्रशासन से बातचीत के बाद टूटा अनशन, देर रात सहमति बनने पर शांत हुआ सियासी विवाद

सूरजपुर जिले में नगर पंचायत चुनाव के बीच शुरू हुआ राजनीतिक तनाव मंगलवार देर रात कुछ नरम पड़ता (Congress Protest) नजर आया। कांग्रेस नेताओं के धरने और आमरण अनशन को लेकर दिनभर इलाके में चर्चाओं का दौर चलता रहा। समर्थकों की भीड़ लगातार मौके पर जुटी रही और प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही भी बनी रही।

शाम से शुरू हुआ अनशन देर रात तक जारी रहा। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी। प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हुई। आखिरकार तीन मांगों पर सहमति बनने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया।

आर्म्स एक्ट मामले के विरोध में बैठे थे अनशन पर : Congress Protest

शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री नागेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध शुरू किया था। इसी मामले को लेकर टीएस सिंहदेव और दीपक बैज मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे थे।

प्रशासन ने मानी तीन प्रमुख मांगें

कांग्रेस नेताओं की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में भाजपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इसके साथ ही नागेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराने पर सहमति (Congress Protest) बनी। वहीं विश्रामपुर थाना प्रभारी को भी छुट्टी पर भेज दिया गया है।

मांगें पूरी होने के बाद खत्म हुआ आंदोलन

तीनों मांगों पर सहमति बनने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। अनशन खत्म करते हुए दीपक बैज ने कहा कि आखिरकार न्याय की जीत हुई और प्रशासन ने कांग्रेस की सभी मांगों को मान लिया है। टीएस सिंहदेव की अनुमति के बाद आंदोलन स्थगित किया गया।

भूपेश बघेल ने भी साधा था निशाना

इससे पहले शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस नेताओं पर फर्जी मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं और पुलिस अधिकारियों को भी पूरे मामले को गंभीरता से समझना चाहिए। साथ ही यह भी कहा था कि सरकारें बदलती रहती हैं और इस पूरे घटनाक्रम को याद रखा जाएगा।

विवाद की शुरुआत ऐसे हुई

कांग्रेस के मुताबिक शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के प्रतिष्ठान (Congress Protest) पहुंचे थे। यहां चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता ने धमकी दी थी कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जाएगा।

इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी ने विश्रामपुर थाने में नरेंद्र जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नरेंद्र जैन ने विवाद के दौरान कटार दिखाकर धमकी दी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक कथित कटार बरामद नहीं होने की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button