छत्तीसगढ़

Trailer Fire : चलते वाहन से उठीं लपटें, कुछ ही पलों में बना आग का गोला, फिर जो हुआ उसने बचा ली जान

बुधवार रात कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर अचानक मचे हड़कंप ने राहगीरों को रोककर (Trailer Fire) रख दिया। बरमपुर मोड़ के पास एक भारी वाहन से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुटने लगी और सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। कई लोग दूर खड़े होकर घटना को देखते रहे तो कुछ ने तत्काल मदद के लिए सूचना देना शुरू कर दिया।

घटना इतनी तेजी से हुई कि वाहन चालक को संभलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। हालांकि उसने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे लगाया और नीचे उतर गया। कुछ ही देर में आग ने केबिन को पूरी तरह घेर लिया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच यही चर्चा रही कि चालक की सतर्कता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया।

बरमपुर मोड़ के पास हुआ हादसा : Trailer Fire

जानकारी के अनुसार जेकेटी कंपनी की 18 चक्का खाली ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीए 3348 कोरबा से कुसमुंडा की ओर जा रही थी। बुधवार रात बरमपुर मोड़ के नजदीक पहुंचते ही वाहन के केबिन से अचानक चिंगारी निकलने लगी।

देखते ही देखते केबिन आग की चपेट में

चालक कुछ समझ पाता उससे पहले आग तेजी से फैल गई और पूरे केबिन को अपनी गिरफ्त में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और सुरक्षित बाहर निकल गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। साथ ही दमकल विभाग को भी घटना की जानकारी दी गई।

टायरों तक पहुंचने लगी थीं लपटें

आग लगातार बढ़ती जा रही थी और केबिन से निकलकर ट्रेलर के टायरों तक पहुंचने (Trailer Fire) लगी थी। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कई लोग घटना के वीडियो बनाते नजर आए। आग की तीव्रता को देखते हुए बड़े नुकसान की आशंका बढ़ गई थी।

दमकल ने समय रहते पाया नियंत्रण

कुछ देर बाद एसईसीएल कुसमुंडा की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका और जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

शार्ट सर्किट की आशंका

आगजनी में ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय पर कार्रवाई होने से ट्रेलर के अन्य हिस्सों, टायरों और बाकी सामग्री को बड़े नुकसान से बचा लिया (Trailer Fire) गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Related Articles

Back to top button