जॉब्स

Gariaband Placement Camp : गरियाबंद में 16 जनवरी को रोजगार का बड़ा अवसर, प्लेसमेंट कैम्प में 519 पदों पर होगी भर्ती

गरियाबंद जिले के बेरोजगार युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के मार्गदर्शन तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा आगामी 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्लेसमेंट कैम्प (Gariaband Placement Camp) का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर, गरियाबंद में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

इस प्लेसमेंट कैम्प (Gariaband Placement Camp) में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं, जिनके माध्यम से जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कैम्प में सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस, आर्य नगर कोहका भिलाई तथा स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, प्रोफेसर कॉलोनी रायपुर जैसी निजी संस्थाएं शामिल होंगी। इन संस्थानों द्वारा कुल 519 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

उपलब्ध पदों में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, श्रमिक, फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, फिटर, पेंटर, क्रेन ऑपरेटर सहित विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद शामिल हैं। यह प्लेसमेंट कैम्प (Gariaband Placement Camp) विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी होगा, जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं और जिनके पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता है।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प (Gariaband Placement Camp) में 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता एवं तकनीकी प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति) अनिवार्य रूप से लाना होगा।

https://youtu.be/E6RHLDKT86I

उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य जिले के युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ना है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और स्थानीय स्तर पर ही कार्य के अवसर प्राप्त कर सकें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय गरियाबंद के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर +91-9329559607 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button