मनोरंजन

Kriti Sanon : आखिर किसके साथ नजर आईं कृति सेनन, वायरल तस्वीरों ने फिर तेज कर दी रिश्ते की चर्चा

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक बार फिर अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों (Kriti Sanon) में हैं। इस बार चर्चा की वजह कोई बयान नहीं, बल्कि एक ऐसा सार्वजनिक मौका बना जहां उन्हें एक खास शख्स के साथ देखा गया। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की नजर कृति सेनन और कबीर बहिया पर पड़ी। दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं।

बर्मिंघम वनडे में साथ दिखे कृति और कबीर Kriti Sanon

हाल ही में अपनी फिल्म कॉकटेल 2 की रिलीज के बाद कृति सेनन इन दिनों काम से थोड़ा ब्रेक लेकर समय बिता रही हैं। इसी दौरान वह बर्मिंघम में भारत और इंग्लैंड के पहले वनडे मैच का आनंद लेने पहुंचीं।

मैच के दौरान उनके साथ कबीर बहिया भी मौजूद थे। कबीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कृति और एक अन्य दोस्त के साथ नजर आए। वहीं स्टेडियम में मौजूद लोगों ने भी दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पहले भी कई बार जुड़ चुका है दोनों का नाम Kriti Sanon

कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते की चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, हालांकि कृति ने अब तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने न तो रिश्ते की पुष्टि की है और न ही इन अटकलों का खंडन किया है।

कृति के जन्मदिन के बाद दोनों की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं और बढ़ गई थीं। इसके बाद कबीर कई पारिवारिक कार्यक्रमों में भी नजर आए, जिससे रिश्ते की अटकलों को और बल मिला।

परिवार के कार्यक्रमों में भी दिख चुके हैं कबीर

कृति की बहन नुपुर सेनन और गायक स्टेबिन बेन से जुड़े पारिवारिक समारोह में भी कबीर बहिया की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी। इसके बाद से लगातार यह माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। हालांकि दोनों की ओर से अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कौन हैं कबीर बहिया Kriti Sanon

रिपोर्ट्स के अनुसार कबीर बहिया ब्रिटेन के कारोबारी हैं और एक प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड की स्थापना की है। उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके की प्रसिद्ध ट्रैवल कंपनी साउथहॉल ट्रैवल के मालिक बताए जाते हैं।

कॉकटेल 2 के बाद ब्रेक पर हैं कृति

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में फिल्म कॉकटेल 2 में नजर (Kriti Sanon) आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। फिल्म के बाद अभिनेत्री फिलहाल अपने निजी समय का आनंद ले रही हैं।

Related Articles

Back to top button