Kisan Andolan : MSP पर बात करने कमेटी के 5 नाम तय, इन पर बनी सहमति |

Kisan Andolan : MSP पर बात करने कमेटी के 5 नाम तय, इन पर बनी सहमति

Kisan Andolan: 5 names of committee decided to talk on MSP, agreed on them

Kisan Andolan

नई दिल्ली /सोनीपए। Kisan Andolan : किसान आंदोलन से बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सरकार से एमएसपी से बात करने के लिए कमेटी ने पांच नाम फाइनल कर दिए हैं। किसान संगठन के सभी नेताओं ने बैठक कर यह नाम तय किए हैं। ये सभी मिल कर सरकार से एमएसपी पर बात करेंगे।

इस कमेटी में अशोक डाल्वे, शिवकुमार कक्का, गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह और बलबीर सिंह राजेवाल होंगे। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए तीन नए कषि कानून लायी थी जिसके बाद किसानों ने इस पर नाराजगी दिखाई। इसके कुछ समय बाद ही किसानों का आंदोलन (Kisan Andolan) शुरू हो गया।

किसानों की नाराजगी के बाद सरकार ने वापस लिए कानून

किसानों की नाराजगी के बाद केंद्र सरकार ने इन तीनों कानून को वापस ले लिए हैं। सरकार ने किसानों से यह कहा कि अब कानून वापस लिए जा चुके हैं तो आंदोलन खत्म कर दीजिए। इधर किसान नेता इस बात पर अड़ गए हैं कि किसान आंदोलन तभी खत्म होगा जब सरकार एमएसपी पर कानून बना दे। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा  ने बताया कि कुछ और मांगों को सरकार को मानना होगा। वहीं, सरकार कमेटी बना कर एमएसपी पर बात करने के लिए रजामंद है।

एसकेएम की बैठक में पांच नामों पर बनी सहमति

शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक (Kisan Andolan) हुई जिसमें सरकार से एमएसपी पर बात करने के लिए पांच नाम तय कर दिए हैं। किसान नेताओं ने अनुसार फिलहाल एमएसपी की सपोर्ट नहीं रहने के कारण किसान परेशान होते हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। इस कारण सरकार अगर किसानों की सही में बेहतरी चाहती है तो एमएसपी पर जल्द से जल्द कानून बना कर आर्थिक स्थिति को सुधारे।

इन नामों पर बनी सहमति

  • अशोक डाल्वे
  • शिवकुमार कक्का
  • गुरनाम सिंह चढूनी
  • युद्धवीर सिंह
  • बलबीर सिंह राजेवाल

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *