Khairagarh by-Election : मुस्कुराते हुए पति के साथ पहुंचीं यशोदा वर्मा, 1 बजे तक 52.74% मतदान |

Khairagarh by-Election : मुस्कुराते हुए पति के साथ पहुंचीं यशोदा वर्मा, 1 बजे तक 52.74% मतदान

Khairagarh by-Election: Yashoda Verma arrived with a smiling husband, 52.74% voter turnout till 1 pm

Khairagarh by-Election

खैरागढ़/नवप्रदेश। Khairagarh by-Election : खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगा। दोपहर एक बजे तक 52.74 फीसदी मतदान हो चुका है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा मुस्कुराते हुए पति और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं।

अब तक जहां 52.88% पुरूषों ने मतदान किया है, वहीं 52.59% महिलाएं भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुकी हैं। आंकड़ों की बात करें तो सुबह 11.30 बजे तक 34.56 फीसदी और सुबह 9 बजे तक 17 फीसदी मतदान हुआ था।

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने ग्राम देवारीभाट के शासकीय प्राथमिक शाला पहुंच कर मतदान किया और अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत तय है लोगों का विश्वास उन्हें मिलेगा अगर कांग्रेस जीती है तो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ को जिला बनाएंगे। 

Collector-SP ने लिया मतदान केन्द्रों का जायजा

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग बूथों में मतदान दलों द्वारा विधिवत समय पर चुनाव आयोग के गाईडलाईन का पालन करते हुए वोटिंग प्रारंभ की गई। पूर्व से ही चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निशष्पक्ष कराने के लिए पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षण दिया गया था। मतदान दल एवं ई.व्ही.एम. की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं, मतदान केन्द्रों में वोटिंग हेतु आने वाले मतदाताओं को महिला एवं पुरूष दो अलग-अलग कतार बनाकर प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रत्येक पीठासीन अधिकारी को मतदान केन्द्र (Khairagarh by-Election) में मतदान सुचारू रूप से कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव प्रक्रिया में निगरानी रखे हुए हैं। 30 पेट्रोलिंग पार्टी सभी क्षेत्रों में गश्त लगाकर बाहर से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर राजनांदगांव तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह सभी मतदान केन्द्रों में स्वयं जाकर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहें हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *