कवर्धा नपा के अध्यक्ष बने ऋषि; फिरोज, महेंद्र, सावित्री, राजीन व उषा बने नपं अध्यक्ष |

कवर्धा नपा के अध्यक्ष बने ऋषि; फिरोज, महेंद्र, सावित्री, राजीन व उषा बने नपं अध्यक्ष

kawardha urban body chairman, nagar palika. nagar panchayat, navpradesh,

kawardha urban body chairman

कवर्धा/नवप्रदेश। कवर्धा (kawardha urban body chairman) जिले के नगरीय निकायों के अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शपथ भी ले ली। सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच ये प्रक्रिया संपन्न हो गई। नगर पालिका (nagar palika) व सभी नगर पंचायतों (nagar panchayat) में पार्षदों को शपथ ग्रहण भी कराया गया।

kawardha urban body chairpersons

कवर्धा (kawardha urban body chairman) नगर पालिका (nagar palika)  के अध्यक्ष ऋषि शर्मा बने। वहीं पिपरिया नगर पंचायत (nagar panchayat) में महेन्द्र कुम्भकार, बोड़ला नगर पंचायत-सावित्री साहू, पंडरिया नगर पंचायत-जोगी कांग्रेस के राजीन गायकवाड़, पांडातराई नगर पंचायत-फिरोज खान व स.लोहारा नगर पंचायत में उषा श्रीवास अध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुईं।

ये बने उपाध्यक्ष

कवर्धा नगर पालिका में जमील खान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। पिपरिया में षत्रुहन साहू, स.लोहारा में आभा श्रीवास्तव, पांडातराई में संतोष गेण्डेऊ, पंडरिया में विषाल शर्मा, बोड़ला में संतोष अवस्थी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

जो समस्या आपसे नहीं सुलझेगी, मैं हल करूंगा : मंत्री अकबर

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे कवर्धा विधायक एंव कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने भी अपने उद्बोधन में कहां कि जिन समस्याओं का निदान आप लोगों से नहीं हो पाएगा उस समस्या का निराकरण मेरे द्वारा किया जाएगा।

ये कहा नविनिर्वाचित अध्यक्षों ने

नगर पालिका कवर्धा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋषि शर्मा नें कहा कि यह जीत जनता की जीत है। मै विश्वाास दिलाता हूँ कि नगर में बनी समस्याओं को दूर करने भरसक प्रयास करूंगा। इसके साथ ही नगर विकास को लेकर कार्य योजना तैयार कर उसे मूर्त रूप देने कांग्रेस पार्षदो की पूरी टीम भी काम करेगी।

-ऋषि शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका, कवर्धा

नगर पंचायत पांडातराई में जो भी मूलभूत आसुविधांए बनी हुई है। उसे जल्द ही दुर कर लिया जाएगा। इसके साथ ही नई कार्ययोजना बनाकर नगर विकास की ओर विषेष जोर देकर कार्य किया जाना है।

-फिरोज खान, नपं अध्यक्ष, पांडातराई

नगर विकास पहली प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं का प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को उसका लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही नगर विकास की ओर विशेष काम किया जाएगा।

-महेंद्र कुमार कुंभकर, अध्यक्ष नपं पिपरिया

नगर विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही शासन की योजनाओं के विषय में भी नगर को जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को उसका लाभ दिलाना प्राथमिकता में रखा जाएगा।

-सावित्री साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत बोडला

स.लोहारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा श्रीवास एंव पंडरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीन गायकवाड़ ने भी सभा को संबोधित करते हुए अपनी इस जीत का श्रेय जनता को दिया और जनता के प्रति अभार व्यक्त किया।

बोड़ला में निर्विरोध बने अध्यक्ष- उपाध्यक्ष

बोड़ला नगर पंचायत में लंबे अरसे बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निविरोध निर्वाचन हुआ है। कांग्रेस पार्टी की सावित्री साहू अध्यक्ष व संतोष अवस्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।15 वार्डो में हुए चुनाव में ऐतिहासिक12सीटों में जीत मिली। भाजपा मात्र 1सीट पर सिमट गई जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को 2सीटें मिलीं। सावित्री साहू व संतोष अवस्थी के साथ समस्त पार्षदों को रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम विनय सोनी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी अमन चतुर्वेदी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *